India News(इंडिया न्यूज), Mohan Lal Badoli : भाजपा हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली चरखी दादरी में विधायक सुनील सांगवान के पिता पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान के निधन पर पहुंचे और गहरा शोक जताया। बड़ौली ने कहा सतपाल सांगवान एक अच्छी राजनेता थे और समाज को आगे बढ़ाने वाले थे। उन्होंने सदा जनता की भलाई के लिए काम किया। वहीं निकाय के चुनाव को लेकर बोले जिस प्रकार रुझान आए हैं उनसे लगता है कि भाजपा पार्टी का एक तरफा माहौल है जिस प्रकार हरियाणा में डबल इंजन की सरकार है उसी प्रकार 12 तारीख को जो रिजल्ट आएगा उसे हरियाणा में ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी।
संगठन बनाने को लेकर बोले प्रदेश अध्यक्ष 9 मार्च को पानीपत के चुनाव हम संपन्न 10 तारीख से संगठन बनाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, सभी तैयारियां पूरी कर ली है। मोहनलाल बड़ौली ने कांग्रेस पार्टी को बताया बुढ़ी, बोले कांग्रेस पार्टी बुढ़ापे की ओर है कांग्रेस को जरूरत नहीं है अब चुनाव लड़ने की हरियाणा में भाजपा की अच्छी सरकार बनी है पूर्ण बहुमत के साथ सबका साथ सब का विकास के एजेंट पर सरकार चल रही है, जिन लोगों ने कांग्रेस के विधायक बनाय थे उनको उन विधायकों की जरूरत नहीं है, क्योंकि भाजपा की सरकार जनता का विकास करने वाली है और जनता भाजपा सरकार में विश्वास रखती है।
Mohan Lal Badoli
भाजपा सरकार में सबका एक समान विकास हो रहा है। बजट को लेकर बोल के साथ मार्च को जो बजट रखा जाएगा, उसमें हरियाणा के जनता देखेंगी कि एक अच्छा बजट पेश होगा, जिसमें सभी वर्गों के लोगों का ख्याल रखा गया है और बजट में नई योजना भी शामिल होंगी। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा द्वारा भाजपा सरकार को घमंडी के बयान पर बोले हमारी सरकार में घमंड नहीं है।
हम अपने संगठन के एजेंट पर चलते हैं। प्रदेश को की भलाई के काम सरकार कर रही है 21 राज्य में है भाजपा की सरकार बनने से पहले भी हमारे मंत्री मुख्यमंत्री विधायक सांसद नरम थे बनने के बाद भी उससे भी ज्यादा नरम होकर काम कर रहे हैं। हिमानी हत्याकांड को लेकर बोले प्रदेश अध्यक्ष जघन्य अपराध हुआ है हरियाणा की बेटी के साथ ऐसा अपराध करने वाले दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी दोषी कोई भी हो बचेगा नहीं।
गांजा की बड़ी खेप सहित आरोपी सप्लायर गिरफ्तार, 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया