Hindi News / Haryana News / Bees Attack In Faridabad Civil Hospital One Woman Unconscious Many People Injured

फरीदाबाद अस्पताल में अचानक हुआ मधुमक्खियों का हमला, चारों तरफ मच गई भगदड़, एक महिला का बुरा हाल

Faridabad News: फरीदाबाद जिले के बादशाह खान सिविल अस्पताल में एक बड़ा हादसा हो गया। दरअसल यहाँ दोपहर में मधुमक्खियों ने आतंक मचा दिया।

BY: Heena Khan • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), Faridabad News: फरीदाबाद जिले के बादशाह खान सिविल अस्पताल में एक बड़ा हादसा हो गया। दरअसल यहाँ दोपहर में मधुमक्खियों ने आतंक मचा दिया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, अस्पताल में मधुमक्खियों ने अचानक से आने वाले मरीज और आम लोगों सहित अस्पताल के स्टाफ पर जबरदस्त हमला कर दिया। जिसके बाद पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया। लोग इधर उधर भागने लगे।

  • स्टाफ की महिला को बनाया निशाना
  • अस्पताल में मची भगदड़

घर में न करें ये 2 गलतियां, वरना हो सकती है मां लक्ष्मी की कृपा खत्म, आर्थिक तंगी झेल सकती है परिवार!

धड़ाधड़ पुलिस पर हुई फायरिंग, हरियाणा के बदमाश ने दिया ऐसा झांसा, छूठ गए पुलिसवालों के भी पसीने

attack of bees

स्टाफ की महिला को बनाया निशाना

आपकी जानकारी के लिए बता दें, अस्पताल में ही काम करने वाली एक महिला स्टाफ को मधुमक्खियों ने बुरी तरह से घायल कर दिया। इस दौरान मधुमक्खियों ने महिला को चारों तरफ से घेर लिया और इतने डंक मारे की महिला स्टाफ बेहोश हो गई। अब इस महिला का फरीदाबाद के ही एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल महिला स्टाफ खतरे से बाहर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि महिला स्टाफ लंच करके लौट रही थी जैसे ही वो अपने ऑफिस तक पहुंची उसी दौरान हमला हो गया।

पंजाब सरकार ने जो तानाशाही…, बॉर्डर से किसानों को खदेड़ने पर भड़क उठे रत्न मान, अब छिड़ेगी सियासी जंग

अस्पताल में मची भगदड़

वहीँ अस्पताल में मौजूद मरीज और लोग भी मधुमक्खियों का शिकार बने। इस दौरान वो अपनी जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे। लेकिन कई लोगों को मधुमक्खियों के द्वारा डंक मारे जाने से उनकी हालत खराब हो गई। वहीं, एक युवक जो अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड की तरफ से स्कूटी पर आ रहा था तभी मधुमक्खियों ने उस पर हमला कर दिया। स्कूटी पर आ रहा युवक स्कूटी को सड़क पर फेंक कर ही भाग निकला। ऐसा ही हाल कई और लोगों का भी हुआ।

Bar Council ने सुनाया ऐसा फैसला… एक ही झटके में वकीलों के उड़े होश, अब नहीं कर पाएंगे वकालत

Tags:

Faridabadharyana news
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue