India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM Nayab Saini : टोहाना की जाखल मण्डी नगर पालिका के चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मुझे आशीर्वाद देने उमड़े परिवारजनों का जोश और उत्साह स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा की अभूतपूर्व जीत का जयघोष कर रहा है। जाखल मण्डी नगर पालिका से भाजपा चेयरमैन प्रत्याशी, भाजपा युवा मोर्चा के मेरे पुराने साथी सुरेन्द्र मित्तल के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उनके लिए वोट की अपील की।
सीएम सैनी ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव में कांग्रेस जीरो पर आउट होने वाली है। विकास को नॉन-स्टॉप रफ्तार देने के लिए प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाएं। इसके बाद सरकार तीन गुना गति के साथ काम करेगी, इसकी गारंटी मैं आपको देता हूं। वहीँ पंजाब सरकार पर निशाना साधने हुए कहा कि जनता आम आदमी पार्टी की सरकार से पूरी तरह तंग आ चुकी है और 2027 के चुनाव में पंजाब में कमल का फूल खिलने वाला है। यह दावा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने टोहाना में पत्रकारों से बातचीत में किया।
CM Nayab Saini
उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता आप सरकार से परेशान होकर बदलाव का मूड बन चुकी है, जनता जानती है कि केवल भारतीय जनता पार्टी ही ऐसी सरकार दे सकती है जो तीव्र गति से विकास कार्य करवा सके इसलिए वहां की जनता कमल फूल खिलने के लिए तैयार है और चुनाव का इंतजार कर रही है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि 12 मार्च को स्थानीय निकाय चुनाव में प्रदेश में कमल का फूल खिलेगा और ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी, इससे पहले सीएम ने जाखल की अनाज मंडी में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया तथा भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के समर्थन में वोट के अपील की। सैनी ने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार बनने के बाद जाखल के विकास को गति दी जाएगी।