Hindi News / Haryana News / Congress Has No Issues They Only Serve Political Interests By Misleading People

कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं, वह केवल…, हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी ने ऐसे साधा निशान

कांग्रेस नेता देश के बारे में नहीं बल्कि स्वयं के बारे में सोचते हैं कि कैसे उनकी कुर्सी सुरक्षित हो ट्रिपल इंजन की सरकार बनने के बाद जमीनी स्तर पर सभी संकल्प तय समय में किए जाएंगे पूरे  India News (इंडिया न्यूज), CM Sarcasm Congress : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर […]

BY: Amit Soodh • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue
  • कांग्रेस नेता देश के बारे में नहीं बल्कि स्वयं के बारे में सोचते हैं कि कैसे उनकी कुर्सी सुरक्षित हो

  • ट्रिपल इंजन की सरकार बनने के बाद जमीनी स्तर पर सभी संकल्प तय समय में किए जाएंगे पूरे 

India News (इंडिया न्यूज), CM Sarcasm Congress : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है, वे केवल लोगों को गुमराह कर राजनीतिक स्वार्थ साधने का काम करते हैं। कांग्रेस नेता देश के बारे में नहीं बल्कि स्वयं के बारे में सोचते हैं कि कैसे उनकी कुर्सी सुरक्षित रहे। मुख्यमंत्री प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार,  विपुल गोयल और कृष्ण कुमार बेदी भी उपस्थित रहे।

बॉक्सर स्वीटी बूरा का आरोप- पति दीपक हुड्डा को लड़कों में इंटरेस्ट, मुझे बस अब तलाक चाहिए

हरियाणा को मिला अपना राज्य गीत ‘जै-जै हरियाणा’, विधानसभा में किया गया लॉन्च

CM Sarcasm Congress

CM Sarcasm Congress : वक्फ बोर्ड पर लाए बिल के संबंध में ये बोले सीएम

नायब सिंह सैनी ने लोकसभा में वक्फ बोर्ड पर लाए गए बिल के संबंध में कहा कि इस पर राजनीति नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सीएए पर भी लोगों को गुमराह करने का काम किया। जबकि वो नागरिकता प्रदान करने का कानून था। कांग्रेस द्वारा लोगों को केवल मात्र वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करना दुर्भाग्यपूर्ण है।

हरियाणवी सिंगर और सरकार के बीच मचा घमासान! Masoom sharma के ‘खटोला’ गाने पर हुआ बवाल, जिद पर अड़े CM सैनी

प्रदेश सरकार जनहित में कई कार्य कर रही

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार लोगों के जीवन को सरल करने के लिए निंरतर नए-नए निर्णय ले रही है। इसी कड़ी में छोटे व्यापारियों को राहत देने के लिए गत दिवस ही वन टाइम सेटलमेंट स्कीम शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार का ध्येय है कि प्रदेश, देश और प्रत्येक व्यक्ति विकास के पथ पर आगे बढ़े।उन्होंने कहा कि प्रदेश में निकाय चुनावों के बाद ट्रिपल इंजन की सरकार बनी है और अब जमीनी स्तर पर सभी संकल्प तय समय में पूरे किए जाएंगे। इस अवसर पर सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक के मकरंद पांडुरंग और मीडिया सचिव प्रवीण आत्रेय उपस्थित थे।

पंचकूला में उम्मीदवारों का शपथ ग्रहण समारोह, अंबाला मेयर सैलजा सचदेवा सहित सभी साथियों ने ली शपथ

Tags:

cm nayab sainiCM Sarcasm Congressharyana newsindia news haryana
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue