Hindi News / Haryana News / Gurugram Tops In Paying Fines For Breaking Traffic Rules Faridabad Leads In Over Speeding Know The Condition Of Entire Haryana

Haryana Traffic: गुरुग्राम वाले हो जाएं सावधान, ट्रैफिक पुलिस तोड़ने वाली है कमर, खंगाले जा रहे रिकॉर्ड

हरियाणा में ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करना अब चरम पर है। जानकारी के सबसे ज्यादा उल्लंघन दो जिलों में हो रहे हैं। और उन जिलों में फरीदाबाद और गुरुग्राम शामिल है।

BY: Heena Khan • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), Haryana Traffic: हरियाणा में ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करना अब चरम पर है। जानकारी के सबसे ज्यादा उल्लंघन दो जिलों में हो रहे हैं। और उन जिलों में फरीदाबाद और गुरुग्राम शामिल है। इन जिलों में औसतन 8 से 10 हजार चालान हो रहे हैं। इसके बाद भी यहाँ के लोगों का बुरा हाल है। इसी दौरान हरियाणा ट्रैफिक पुलिस भी एक्शन मोड हैं। आप ये बात जानकर हैरान हो जाएंगे कि पिछले 5 साल में ट्रैफिक पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर प्रदेश के वाहन मालिकों से लगभग 3.61 अरब रुपये बतौर जुर्माना वसूला है। बताया जा रहा है कि इनमे गुड़गांव और फरीदाबाद जिला सबसे ऊपर है।

  • जानिए गुरुग्राम का हाल
  • जुर्माना वसूली में ये जिले सबसे आगे

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों का हुआ ऐलान, यहां जानें आज क्या है आपके शहर में भाव?

कुमारी सैलजा ने कहा – प्रदेश में न सिर्फ ‘गरीबों’ की संख्या बढ़ रही, बल्कि प्रदेश पर ‘कर्ज का बोझ’ भी बढ़ रहा, सरकार को गंभीरता दिखाते हुए करना होगा काम 

Traffic Police Guidelines

जानिए गुरुग्राम का हाल

आपकी जानकारी के लिए बता दें, सबसे बुरा हाल गुरगुरम का बताया जा रहा है। साल 2024 में फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस ने 3 लाख 20 हजार से ज्यादा वाहनों का चालान किया है, इसी दौरान गुड़गांव में यह आंकड़ा दोगुना है। वहीँ गुड़गांव में साल 2024 में 6 लाख 60 हजार से ज्यादा वाहनों के चालान किए गए। वहीँ पलवल का भी यही हाल है। यहाँ पर आंकड़ा 1 लाख 30 हजार से भी ज्यादा पहुँच चुका है।

IPL 2025: कौन हैं Vignesh Puthur? धोनी भी तारीफ करने से नहीं रोक पाए

जुर्माना वसूली में ये जिले सबसे आगे

जानकारी के मुताबिक, पिछले पांच साल में (साल 2020 से 2024 तक) ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन में सबसे ज्यादा जुर्माना गुड़गांव के वाहन मालिकों से वसूला गया। वहीँ गुड़गांव में 62 करोड़ 56 लाख 3821 रुपये जुर्माना वसूला गया। जबकि फरीदाबाद में 39 करोड़ 91 लाख 7048 रुपये जुर्माने के रूप में वसूले गए। इससे थोड़ा ही कम अन्य जिलों का भी हाल ऐसा ही है। बताया जा रहा है कि हरियाणा में अब ट्रैफिक पुलिस ने कमर कस ली है। अब हरियाणा के हर के जिले में नियमों का उल्लंघन करना और भी ज्यादा भारी पड़ने की भी संभावना जताई जा रही है।

हरियाणा में इस दिन से चढ़ेगा पारा, गुरुग्राम समेत कई जिलों में बदलेगा मौसम का मिजाज, जानिए ताजा अपडेट

Tags:

haryana traffic challanHaryana traffic police
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue