India News (इंडिया न्यूज), Vij Taunts Congress : हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज कांग्रेस पर जमकर बरसे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुस्लिमों ने हमारे ऊपर 400 साल राज किया है, उन्हें किसी प्रकार के कंसेशन की क्या जरूरत। कांग्रेस समाज को फाड़ने का काम कर रही है, जिस प्रकार दूध में दही डालकर उसे फाड़ा जाता है। वहीं कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व कार्य करने के बिल्कुल अक्षम साबित हो रहा है। इस दौरान आम आदमी पार्टी को भी निशाने पर लिया गया।
कुरुक्षेत्र महायज्ञ में बवाल: बासी खाना पर विवाद के बाद ब्राह्मणों पर फायरिंग, सड़क पर जमकर हंगामा
Vij Taunts Congress
कांग्रेसी युवराज राहुल गांधी ने एक बार फिर से जातिगत जनगणना की बात कही है जिस पर विज ने कहा कि ये जो कर्नाटक में 4% मुस्लिमों को आरक्षण दिया है वो बिल्कुल सही नहीं है। विज ने पुन: कहा कि मुस्लिमों ने हमारे ऊपर 400 वर्षों तक राज किया है, उन्हें किसी प्रकार के कन्सेशन की क्या जरूरत। विज ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने समाज को फाड़ने के लिए दूध में दही डाल दिया है। कांग्रेस ने 1947 में अपनी इसी सोच के कारण समाज में बंटवारा करवाया।
हरियाणा में 34 हजार गरीब बच्चों को निजी स्कूलों में मिलेगा मुफ्त दाखिला, इस तिथि तक करना होगा आवेदन
वहीं विधानसभा चुनावों को 5.5 महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है लेकिन अभी तक कांग्रेस ने अपना संगठन नहीं बनाया और न ही नेता प्रतिपक्ष चुना है, जिस पर तंज कसते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व कार्य करने के बिल्कुल असक्षम साबित हो रहा है, उनके दिमाग का कनस्तर खाली हो चुका है। इसलिए 5.5 महीने के बाद भी नेता प्रतिपक्ष का फैसला नहीं कर पाए।
विज ने तंज कसा कि जनता ने इन्हें कुछ बनाना नहीं था, अगर किसी प्रकार से मेजॉरिटी आ भी जाती तो इन्होंने तो कई महीने तक मुख्यमंत्री का भी फैसला नहीं करना था, ऐसे में सरकार चल न पाती। सभी लोग जानते हैं कि पहले जब यह सत्ता में थे तब भी अपना फर्ज नहीं निभा पाए और आज जब विपक्ष में है तब भी अपना फर्ज नहीं निभा पा रहे।