Hindi News / Haryana News / Haryana Nagar Nikay Election Result Big Lead For Bjp Selja Sachdeva Becomes Mayor Of Ambala

10 नगर निगमों के नतीजे, भाजपा को बड़ी बढ़त, अंबाला से सैलजा सचदेवा बनीं मेयर

India News(इंडिया न्यूज), Haryana Nagar Nikay Election Result : हरियाणा में 10 नगर निगमों के लिए हुए चुनावों के नतीजे लगातार सामने आ रहे हैं। 8 नगर निगमों में मेयर और वार्ड पार्षदों के लिए मतगणना जारी है, जबकि सोनीपत और अंबाला में सिर्फ मेयर पद के लिए उपचुनाव की गणना हो रही है। आपको […]

BY: Amit Soodh • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News(इंडिया न्यूज), Haryana Nagar Nikay Election Result : हरियाणा में 10 नगर निगमों के लिए हुए चुनावों के नतीजे लगातार सामने आ रहे हैं। 8 नगर निगमों में मेयर और वार्ड पार्षदों के लिए मतगणना जारी है, जबकि सोनीपत और अंबाला में सिर्फ मेयर पद के लिए उपचुनाव की गणना हो रही है।

आपको बता दें कि अंबाला नगर निगम में भाजपा की सैलजा सचदेवा ने कांग्रेस उम्मीदवार अमीषा चावला को मात देकर मेयर पद पर कब्जा हासिल कर लिया है। जी हां, सचदेवा 20487 वोट से जीती हैं। वहीं भाजपा 8 नगर निगमों में आगे चल रही है।

फरीदाबाद के सेक्टर 87 में कपड़ों की दुकान में चोरी, ‘इतने लाख’ का कपड़ा ले उड़े चोर, पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद 

Haryana Nagar Nikay Election Result

Haryana Nagar Nikay Election Result : नगर पालिका और नगर परिषदों में भी भाजपा की जीत

कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट के विधानसभा क्षेत्र जुलाना में भाजपा के डॉ. संजय जांगड़ा ने नगर पालिका चेयरमैन पद जीता। वहीं, फतेहाबाद जिले की जाखल मंडी नगर पालिका में निर्दलीय विकास कुमार चेयरमैन बन गए, जहां भाजपा उम्मीदवार सुरेंद्र मित्तल हार गए।

हरियाणा के मौसम के बदले मिजाज, बर्फबारी के साथ बारिश के आसार, जानिए आज का वेदर अपडेट

EVM चार्जिंग पर विवाद

हिसार के वार्ड नंबर 1 में कांग्रेस की पार्षद उम्मीदवार रेखा बंसल के एजेंट आशीष लावट ने EVM चार्जिंग का मुद्दा उठाया। उन्होंने सवाल किया कि काउंटिंग वाले दिन भी EVM फुल चार्ज कैसे है। अधिकारियों ने इस पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया।

विधानसभा चुनाव के राजनीतिक मायने

इन निकाय चुनावों को हरियाणा विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है, जहां भाजपा ने 90 में से 48 सीटें जीती थीं और कांग्रेस को 37 सीटें मिली थीं। हालांकि, कांग्रेस का वोट प्रतिशत 39.09% था, जो भाजपा के 39.94% से थोड़ा ही कम था।

हरियाणा नगर निगम चुनाव में BJP लहराएगी परचम, शरुआती रुझानों में मिले बड़े संकेत

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue