India News (इंडिया न्यूज) Haryana Weather News Today: हरियाणा में जल्द ही मौसम बदलने की संभावना जताई जा रही है। वहीँ हरियाणा में 31 मार्च तक मौसम इसी तरह करवट लेता रहेगा। इसी के चलते प्रदेश के तापमान में ऐसे ही उतार चढ़ाव बने रहेंगे। मौसम विभाग का कहना है कि इस समय बारिश प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश भी हो सकती है। वहीँ इस बारिश से किसानों को बड़ा फ़ायदा होने वाला है। जबकि पिछली बार हुई बारिश ने किसानों की फसलों को बर्बाद कर दिया था।
haryana weather
वहीँ इस हफ्ते हरियाणा का अधिकतम तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना जताई जा रही है। वहीँ न्यूनतम तापमान 15 से 20 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है। बताया जा रहा है कि कुछ ही दिनों में तापमान अचानक से गिरने की संभावना जताई जा रही है। वहीँ मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में लोगों को अब भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। वहीँ मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में जल्द ही गर्मी आने वाली है।
मौसम विभाग का कहना है कि 26 और 27 मार्च को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। यह बारिश फसलों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है, लेकिन साथ ही कुछ इलाकों में जलभराव की समस्या भी पैदा हो सकती है। IMD मौसम पूर्वानुमान: इस सप्ताह हवा की गति में भी बदलाव हो सकता है। आमतौर पर हवा की गति 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच रहने की संभावना है। आर्द्रता का स्तर भी बढ़ने की संभावना है, जिससे गर्मी का एहसास अधिक होगा।