Hindi News /
Haryana News /
Haryana Weather Update North Western Winds Will Blow In Haryana For 2 Days Nights Will Be Cold Weather Will Change From March 20 Clouds Will Remain For 2 Days
हरियाणा में 2 दिन उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलेंगी..रातें सर्द होंगी, 20 मार्च से बदलेगा मौसम, 2 दिन छाए रहेंगे बादल
India News (इंडिया न्यूज़), Haryana Weather Update : हरियाणा में आने वाले समय में मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। जिसके चलते सोमवार और मंगलवार को उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से रात के तापमान में गिरावट और दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी। 16 मार्च को सबसे ठंडा इलाका बालसमंद (हिसार) रहा। जहां तापमान 10.6 डिग्री […]
India News (इंडिया न्यूज़), Haryana Weather Update : हरियाणा में आने वाले समय में मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। जिसके चलते सोमवार और मंगलवार को उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से रात के तापमान में गिरावट और दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी। 16 मार्च को सबसे ठंडा इलाका बालसमंद (हिसार) रहा। जहां तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Haryana Weather Update : तापमान में 4.7 डिग्री की गिरावट आई
पिछले 24 घंटे में यहां तापमान में 4.7 डिग्री की गिरावट आई है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार हरियाणा में 21 मार्च तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान हवाएं बीच-बीच में बदलती रहेंगी और हल्की गति से चलने की संभावना है।
Haryana Weather Update : 17-18 को रातें सर्द रहेंगी
इस दौरान 17 और 18 मार्च को उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से रात के तापमान में गिरावट और दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी होने की संभावना है। लेकिन 19 मार्च से एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से हवाएं उत्तर-पूर्वी हो जाएंगी, जिससे 20 और 21 मार्च को वातावरण में नमी बढ़ने और आंशिक बादल छाने की संभावना है। वहीं रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। Haryana Weather Update