India News (इंडिया न्यूज़), HAU Agricultural Fair : हिसार के चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में दो दिवसीय कृषि मेले (खरीफ) का मंगलवार को समापन हो गया। मेले में करीब 70 हजार से अधिक किसान पहुंचे। जिसमें हरियाणा, पंजाब ,राजस्थान के किसान शामिल हुए। प्रदेश भर के 40 प्रगतिशील किसानों को मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बी.आर. काम्बोज ने सम्मानित किया।
HAU Agricultural Fair
‘कृषि में उद्यमिता को बढ़ावा’ थीम पर आयोजित इस मेले में फसल प्रतियोगिता भी कराई गई। किसानों को नवीनतम तकनीकों, उन्नत किस्म के बीजों एवं कृषि उपकरणों की जानकारी देने एवं खरीद करने के लिए सरकारी एवं निजी क्षेत्र की कम्पनियों द्वारा 258 स्टालें लगाई गई। मेले में उद्यमी किसानों द्वारा भी 23 स्टालें लगाई गई। HAU Agricultural Fair
कुलपति ने तीन पुस्तकों का विमोचन करते हुए संबंधित विभागों के वैज्ञानिकों को बधाई दी। इस प्रदर्शनी में कृषि क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं के हल के लिए कृषक-वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम भी रखा गया, जिसमें कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों ने फसलों से संबंधित समस्याओं के हल विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों से जाने।
मेले में प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया। फतेहाबाद के कुमहारियां गांव के प्रगतिशील किसान धर्मबीर ने बताया कि एक एकड़ में केचुआ खाद का प्लांट लगाया है। प्रतिवर्ष करीब 3 से 4 लाख रूपए की बचत हो रही है।बागवानी के किसानों को केचुआ खाद से फायदा मिलता है। उन्होने बताया कि किसानों को इस बारे में फ्री में प्रशिक्षण भी देते है।
सोनीपत से आए प्रगतिशील किसान पूनम ने बताया कि वह 10 सालों से जैविक खेती कर रही है। वही दूसरों को जैविक खेती के लिए प्रेरित करती हूं। इसलिए मेले में प्रगतिशील किसान का पुरस्कार मिला है। वहीं मेले में आए किसानों ने बताया कि मेले में हर साल आते है। यहां उन्हे पशुपालन और आधुनिक खेती के बारे में कृषि वैज्ञानिकों से जानकारियां मिलती है। HAU Agricultural Fair