India News (इंडिया न्यूज), Kisan Andolan: हरियाणा में एक बार फिर किसानों का आंदोलन तेज होने की संभावना जताई जा रही है। दरअसल, किसान आंदोलन पर शंभू और खनौरी बॉर्डर पर पंजाब पुलिस के बुलडोजर एक्शन पर अब किसान आक्रोशित होता हुआ नजर आ रहा है। ऐसे में हरियाणा और पंजाब की सीमा के अलावा, राज्य में बवाल होने के आसार जताए जा रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें, एक बार फिर पंजाब में किसान एकजुट होने लगे हैं। वहीँ दूसरी ओर, हरियाणा पुलिस ने अंबाला के पास शंभू बॉर्डर के नजदीक पुलिस फोर्स बढ़ा दी है। इसके अलावा हाईवे पर बैरिकेडिंग भी कर दी गई है। इतना भी नहीं बल्कि पंजाब के कई इलाकों में इंटरनेट भी बंद हो गया है।
kisan andolan
किसान आंदोलन के बढ़ने की मुख्य वजह ये है कि, पंजाब पुलिस ने जगजीत डलेवाल, सरवण सिंह पंढेर सहित कई किसान नेताओं को बुधवार शाम को डिटेन कर लिया था। जिसके चलते किसान आक्रोशित हो गया। वहीँ अब किसान संयुक्त मोर्चा ने पंजाब सरकार द्वारा किसान नेताओं की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की है। जिसके चलते एसकेएम ने शाम चंडीगढ़ में केंद्र सरकार के साथ बातचीत खत्म करने के बाद पंजाब में प्रवेश करते ही जगजीत सिंह दल्लेवाल और सरवन सिंह पंधेर सहित कई किसान नेताओं की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की।
आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि, सरकार ने खनौरी और शंभू सीमाओं पर कड़े इंतजाम कर दिए हैं। जिसके चलते भारी फाॅर्स भी तैनात की गई है, वहीँ दूसरी तरह इस बॉर्डर पर किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। और तो और इस मामले के बाद किसान भी बॉर्डरों पर भारी मात्रा पर पहुँच चुके हैं। जिसके चलते कई इलाकों की इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं। वहीँ इस दौरान किसान नेताओं ने कहा कि पंजाब की आप सरकार ने दिखा दिया है कि वो कृषि में कॉर्पोरेट और विदेशी कंपनियों के पक्ष में नीतियां लागू करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। जी हाँ इस समय किसान आप सरकार को भी लेकर आक्रोशित हैं।