India News (इंडिया न्यूज), Haryana Farmers Debtors : हरियाणा में किसानों पर भारी कर्ज का बोझ है। सरकार द्वारा विधानसभा में पेश किए गए आंकड़ों से साफ झलका है कि राज्य के 27,71,676 किसान वर्तमान में कर्जदार हैं। इन किसानों पर विभिन्न बैंकों का कुल कर्ज 60,060 करोड़ रुपये से अधिक हो चुका है। यह जानकारी डबवाली से इनेलो विधायक आदित्य देवीलाल के सवाल के जवाब में प्रश्नकाल के दौरान दी गई।
राज्य सरकार ने बताया कि किसानों को 7% ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जाता है, जिसमें से 4% ब्याज हरियाणा सरकार और 3% ब्याज केंद्र सरकार वहन करती है। इस तरह, किसानों को बिना ब्याज के लोन की सुविधा दी जा रही है।
Haryana Farmers Debtors
वहीं इनेलो विधायक आदित्य देवीलाल ने सरकार से पूछा कि पिछले 11 वर्षों में किसानों के कर्ज को कम करने के लिए क्या कदम उठाए गए हैं? उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियां किसानों को कर्ज के जाल में धकेल रही हैं।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि किसानों की भलाई के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि फसली ऋण के अलावा किसानों को ट्रैक्टर-ट्रॉली और अन्य कृषि उपकरणों के लिए भी लोन उपलब्ध कराया गया है।
सोनीपत कोर्ट नहीं पहुंचे आप संयोजक केजरीवाल, की कोर्ट की अवहेलना, अब अगली तारीख ये…
जिला किसान (संख्या) कुल कर्ज (करोड़ रुपये)
यमुनानगर 1,25,385 2,766
पंचकूला 36,483 614
कुरुक्षेत्र 1,35,481 3,628
करनाल 2,17,700 4,849
कैथल 1,56,715 4,023
जींद 1,62,981 3,957
महेंद्रगढ़ 1,38,470 1,892
नूंह 69,346 1,145
पलवल 1,05,267 1,709
पानीपत 79,821 2,124
रेवाड़ी 1,22,507 1,712
रोहतक 1,05,557 1,946
सिरसा 2,07,517 6,102
सोनीपत 1,22,910 2,461
कुल 27,71,676 60,060 करोड़
राज्य के किसानों का कहना है कि कर्ज की यह स्थिति दर्शाती है कि कृषि घाटे का सौदा बनती जा रही है। फसलों की सही कीमत न मिलने और प्राकृतिक आपदाओं के चलते किसान लगातार कर्ज में डूबते जा रहे हैं।
फरीदाबाद अस्पताल में अचानक हुआ मधुमक्खियों का हमला, चारों तरफ मच गई भगदड़, एक महिला का बुरा हाल