India News (इंडिया न्यूज), Mannat Beauty Parlour Pundri : हरियाणा के कैथल जिला के ब्लॉक पुंडरी में ब्रह्मानंद कॉलोनी में स्थित मन्नत ब्यूटी पार्लर पर एक सनसनीखेज घटना घटी, जिससे आसपास के क्षेत्र में दहशत फ़ैल गई। बताय जा रहा है कि पार्लर की मालकिन उर्मिला पर उसके रिश्तेदार ने गोली चला दी।
हालाँकि इस वारदात में उर्मिला बाल-बाल बच गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया कर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान बीरबल निवासी मटरवा खेड़ी के रूप में हुई है। Mannat Beauty Parlour Pundri
Mannat Beauty Parlour Pundri
जानकारी मुताबिक बीरबल ने अवैध हथियार से गोली चलाई, जो उर्मिला के बाएं गाल को हल्का छूते हुए कंधे को टच कर निकल गई। हालांकि, इस घटना में उर्मिला को कोई गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन इलाके में दहशत का माहौल बन गया। पुरानी रंजिश और आपसी विवाद के चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता के देवर मनजीत ने पत्रकारो को बताया कि गोली चलाने वाला उन्ही का चाचा का लड़का है।उस ने बताया कि बाइक पर दो लोग आए थे और पहली मंजिल पर पीड़िता उर्मिला काम करती है पर गोली चलाकर फरार हो गए। Mannat Beauty Parlour Pundri
‘खुला नाला बनी मौत की वजह’…22 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत पर हरियाणा मानवाधिकार आयोग ने लिया एक्शन
पुंडरी थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि आरोपी बीरबल के खिलाफ पहले भी लूट, डकैती और लड़ाई-झगड़े सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। घटना के बाद से आरोपी फरार है, लेकिन पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर दी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
मामले की जांच जारी, पुलिस ने बढ़ाई गश्त घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और संदिग्ध लोगों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। स्थानीय लोगों ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है ताकि इलाके में शांति बनी रहे। Mannat Beauty Parlour Pundri