India News Haryana (इंडिया न्यूज), Minister Krishna Kumar Bedi : हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी नगर निगम चुनाव के चलते प्रचार के लिए जींद जिले के जुलाना पहुंचे। जहाँ उन्होंने जुलाना नगर निगम से भाजपा मेयर प्रत्याशी डॉ संजय जांगड़ा के पक्ष में वोट की अपील की।
उन्होंने जुलाना को हरियाणा का दिल बताया और कहा, जुलाना के लोगों ने लोकसभा और विधानसभा में जो गलती की, अब वह शहर की सरकार बनाने में भागीदारी करेंगे। उन्होंने कहा कि जुलाना का चुनाव जुलाना के लोगों के लिए महाकुंभ जैसा अब उन्हें इसमें डुबकी लगा लेनी चाहिए।
Minister Krishna Kumar Bedi
पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के बयान पर बोले, उन्हें खुद पता नहीं होता कि वह क्या बोल रहे हैं? कहा कई बार विपक्ष में होने के कारण बोलना भी पड़ता है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बारे में कहा उनकी कोई कहानी नहीं।
अब उन्हें कोई नहीं पूछता। विपक्ष बिखर चुका है, कांग्रेस के पास अब कुछ नहीं बचा, हरियाणा निगर निगम चुनाव में ट्रिपल इंजन की सरकार बनने जा रही है। विनेश फोगाट को बताया लापता नेता। जयप्रकाश द्वारा भाजपा की सरकार दिल्ली से चलने के बयान पर बोले, भाजपा को उनसे पूछ कर सरकार चलाने की कोई जरूरत नहीं।
जींद पशु डेयरी संचालक से ऐसे हड़प लिए 35 लाख, जानकर आप रहेंगे हैरान, आठ पर मामला दर्ज