Hindi News / Haryana News / Mohan Lal Badoli Took A Dig At Congress Said Congress Is Suffering From Cataract Development Work Is Not Visible

मोहन लाल बड़ौली ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा – 'मोतियाबिंद' से ग्रस्त है कांग्रेस….विकास के काम नज़र ही नहीं आते

India News (इंडिया न्यूज), Mohan Lal Badoli : नायब सरकार के बजट पर विधानसभा में आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। बजट पर विपक्ष द्वारा लगातार उठाए जा रहे सवालों पर पलटवार करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला और कहा कि कांग्रेस मोतियाबिंद से ग्रस्त है, कांग्रेस को […]

BY: Anurekha Lambra • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), Mohan Lal Badoli : नायब सरकार के बजट पर विधानसभा में आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। बजट पर विपक्ष द्वारा लगातार उठाए जा रहे सवालों पर पलटवार करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला और कहा कि कांग्रेस मोतियाबिंद से ग्रस्त है, कांग्रेस को प्रदेश में विकास के काम नज़र नहीं आते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आपसी गुटबाजी में इतनी व्यस्त है कि उन्हें हरियाणा में पिछले दस सालों में हुए विकास कार्य दिखाई ही नहीं दे रहे हैं।

सरकारी नौकरी के नाम पर युवाओं से 1.30 करोड़ ठगी, आरोपी गिरफ्तार, जानें आरोपी ने कैसा जीता था युवाओं का भरोसा

नाबालिग द्वारा 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, मामला दर्ज, वीडियो गेम खिलाने के बहाने अपने घर ले गया था आरोपी

Mohan Lal Badoli

5 करोड़ की एलिमनी देते ही गुस्से से जल-भुन गए युजवेंद्र चहल! भरी महफिल में धनश्री को मार दिया ऐसा ताना? तलाक के बाद कहानी का किया The End

Mohan Lal Badoli :  पहली बार 2 लाख हज़ार करोड़ से अधिक रूपए का एतिहासिक बजट पेश किया

सोनीपत में पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि हरियाणा में पहली बार 2 लाख हज़ार करोड़ से अधिक रूपए का एतिहासिक बजट पेश किया गया है। उन्होंने बताया कि यह ऐसा पहला बजट है जिसमें प्रदेश भर से आए लगभग 11 हज़ार सुझावों को शामिल करके बेहतरीन बजट हरियाणा की जनता को दिया गया है।

बजट को लेकर विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर जवाब देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस हमेशा झूठ की राजनीति करती है और लोगों को बरगलाने में विश्वास करती है, जबकि भाजपा सबका साथ- सबका विकास और सबका विश्वास की विचारधारा में यकीन करती है। Mohan Lal Badoli

जागरण में गया था परिवार…वापिस लौटे तो घर की हालत देख उड़ गए होश, चोरों ने मात्र 15 मिनट में चोरी की बड़ी वारदात की दिया अंजाम

सोनीपत मेडिकल कॉलेज में मरीज ने छठी मंजिल से कूदकर किया सुसाइड, मानसिक परेशानी बना कारण या कुछ और…

Mohan Lal Badoli : सभी वर्गों और सभी क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए नायाब बजट पेश किया

बड़ौली ने कहा कि नायब सरकार ने सभी वर्गों और सभी क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए नायाब बजट पेश किया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार की कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं है, जो भी संकल्प पत्र में भाजपा ने वादे किए हैं उनको पूरा करने के लिए नायब सरकार संकल्पबद्ध है और उसकी झलक इस बजट में दिखाई दी है। उन्होंने कहा कि लाड़ो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को हर महीने धनराशि देने, किसानों को 24 फसलों पर एमएसपी और युवाओं को रोज़गार देने के वादों पर सरकार खरा उतर रही है। Mohan Lal Badoli

उधर तड़पती रही मां इधर बेटी बनाती रही रील… हॉस्पिटल में भी अपनी घिनौनी हरकतों से बाज नहीं आई लड़की, वायरल वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

बजट सत्र के 9वें दिन सदन में जोरदार बहस, इनेलो विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला ने साफ ये बोला…

Mohan Lal Badoli : कांग्रेस को सलाह : बयानबाज़ी करने के बजाय कांग्रेस को ग्राउंड पर जाना चाहिए

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि नायब सरकार में लगातार प्रदेश हित में काम हो रहा है, जबकि कांग्रेस अपने घरेलू झगड़ों में और आपसी टांग खिंचाई में व्यस्त है। भाजपा अध्यक्ष मोहनलाल बडौली ने कांग्रेस को सलाह देते हुए कहा कि सिर्फ मीडिया में बयानबाज़ी करने के बजाय कांग्रेस को ग्राउंड पर जाना चाहिए और सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को देखना चाहिए। Mohan Lal Badoli

हरियाणा के किसानों पर इतने करोड़ का है कर्ज, 27 लाख से ज्यादा किसान कर्जदार

फरीदाबाद अस्पताल में अचानक हुआ मधुमक्खियों का हमला, चारों तरफ मच गई भगदड़, एक महिला का बुरा हाल

कुरुक्षेत्र में महिला ने मालगाड़ी के आगे कूदकर की क्यों की आत्महत्या, कहीं ऐसा तो नहीं…

फरीदाबाद के इस गांव में सफेद आलू नहीं, बल्कि इस रंग के आलू की खेती की जा रही…, लागत कम-फायदा ज्यादा

 

 

Tags:

bjp state presidentHaryanaharyana newsindia news haryanaMohan Lal Badoli
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue