Hindi News / Haryana News / Mohanlal Badoli Issued A Congratulatory Message Congratulated Bjp On Its Massive Victory In The State Body Elections

प्रिय हरियाणावासियों… मोहनलाल बड़ौली ने जारी किया बधाई सन्देश, प्रदेश निकाय चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर बधाई

India News (इंडिया न्यूज), Mohanlal Badoli : आप सभी के विश्वास और आशीर्वाद से हरियाणा में भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार बनी है। यह हमारी विचारधारा, विकास की नीति और आपकी अटूट निष्ठा का ही प्रमाण है कि प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, माननीय मुख्यमंत्री के नेतृत्व […]

BY: Anurekha Lambra • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), Mohanlal Badoli : आप सभी के विश्वास और आशीर्वाद से हरियाणा में भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार बनी है। यह हमारी विचारधारा, विकास की नीति और आपकी अटूट निष्ठा का ही प्रमाण है कि प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, माननीय मुख्यमंत्री के नेतृत्व में केंद्र, राज्य और स्थानीय निकायों का यह संगम हरियाणा को समृद्धि और प्रगति की राह पर आगे बढ़ाएगा।

हरियाणा नगर निगम चुनाव में BJP लहराएगी परचम, शरुआती रुझानों में मिले बड़े संकेत

एक माँ इतनी निर्दयी…अवैध संबंधों में बाधा बनने पर करवा दी मासूम की हत्या, माँ के ‘इशारे’ पर ताऊ ने नहर में फेंका !!

Mohanlal Badoli

विनेश फोगाट के गढ़ में भी BJP ने लहराया झंडा, फरीदाबाद से लेकर गुरुग्राम तक जश्न का माहौल

Mohanlal Badoli : हरियाणा को विकास और सुशासन की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए पूरी तरह संकल्पबद्ध

भारतीय जनता पार्टी, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, मैं आप सभी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। यह जीत सिर्फ भाजपा की नहीं, बल्कि हर उस नागरिक की है जो एक समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर हरियाणा का सपना देखता है। हमारी सरकार “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” की नीति पर चलते हुए, हरियाणा को विकास और सुशासन की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए पूरी तरह संकल्पबद्ध है।

एक-एक कार्यकर्ता जनता के आकांक्षाओं पर खरे उतरने के लिए प्रतिबद्ध

आपका समर्थन ही हमारी ताकत है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता जनता के आकांक्षाओं पर खरे उतरने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करने के लिए तत्पर रहेगा। जय हरियाणा, जय भारत

12 ज्योतिर्लिंग-चार धाम-12 शक्तिपीठ की ऐतिहासिक यात्रा के बाद अब त्रिशूल यात्रा पहुंची पानीपत, शिक्षा मंत्री के भाई ने किया भव्य स्वागत

अंबाला और सोनीपत नगर निगमों के महापौर पद के लिए भी चुनाव हुए थे

दरअसल, हरियाणा में 2 मार्च को हुए नगर निकाय चुनाव के लिए वोट डाले गए थे, जिसमें 51 लाख वोटर थे, हालांकि, 46 फीसदी वोटिंग हुई थी, इस बार 7 नगर निगमों- गुरुग्राम, मानेसर, फरीदाबाद, हिसार, रोहतक, करनाल, और यमुनानगर- के महापौर और वार्ड सदस्यों के लिए वोटिंग हुई थी। उधर, अंबाला और सोनीपत नगर निगमों के महापौर पद के लिए भी चुनाव हुए थे।

पानीपत नगर निगम की वोटिंग देरी से 9 मार्च को हुई थी। गौरतलब है कि इस बार कांग्रेस और भाजपा ने पार्टी सिंबल पर चुनाव लड़ा था और ईवीएम के जरिये चुनाव हुए थे। 9 नगर निगम समेत 40 निकायों के नतीजे भी आज घोषित हो चुके हैं, जिसमें भाजपा ने 10 में 9 सीटों पर जीत दर्ज की है।

रिजल्ट पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बड़ा बयान

वहीँ हरियाणा निकाय चुनाव रिजल्ट पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बड़ा बयान दिया है। हुड्डा ने कहा कि भाजपा पहले भी जीती हुई थी। क्योंकि हम तो चुनाव में गए ही नहीं थे। मैं जब सीएम था, तब भी इन चुनावों में नहीं गया था और ना अब गया। यह चुनाव भाईचारे का चुनाव होता है। हमारी कोई जीती गई सीट नहीं गई।

कांग्रेस की हालत पतली हो गई

भाजपा अपनी सीटों पर ही जीती है। जबकि कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार उतारे थे और चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ा था। अब तक घोषित नतीजों में भाजपा ने परचम लहराया है और 9 नगर निगम पर मेयर का चुनाव जीत लिया है। कांग्रेस की हालत पतली हो गई है और मेयर चुनाव में उसका खाता नहीं खुला है।

हुड्डा के गढ़ रोहतक नगर निगम चुनाव में भी कांग्रेस नहीं दिखा पाई कमाल, भाजपा की बड़ी जीत, रामअवतार वाल्मीकि बने मेयर

‘हरियाणा में बन गई ट्रिपल इंजन की सरकार’ खुशी से झूम उठे मोहन लाल बडौली, कांग्रेस का हुआ बुरा हाल

हरियाणा ये दो शहर विश्व के टॉप-10 प्रदूषित शहरों में शामिल, आईक्यू एयर रिपोर्ट आई सामने

Tags:

bjp victory nagar nigam chunavHaryanaharyana bjpharyana newsindia news haryanaMohanlal Badoli

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue