India News (इंडिया न्यूज़), Mohanlal Badoli Targeted Congress : हरियाणा के सोनीपत कुंडली एचएसआईडीसी ऑडिटोरियम में बिहार दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। सोनीपत में आयोजित बिहार दिवस कार्यक्रम में बिहार सरकार में मंत्री मोतीलाल प्रसाद ,बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने शिरकत की। उल्लेखनीय है कि पहली बार हरियाणा सरकार हरियाणा में बिहार दिवस मना रही है। Mohanlal Badoli Targeted Congress
Mohanlal Badoli Targeted Congress
इस मौके पर मोहनलाल बड़ौली ने सम्बोधित करते हुए कहा कि बिहार का एक गौरवशाली इतिहास रहा है और अन्य प्रांतों में रह रहे बिहारवासी आज इसको हर्षौल्लास से मना रहे है। एनडीए सरकार बनने पर बिहार का विकास हुआ है। बिहार में नेशनल हाईवे बने है और आज बिहार विकास की रफ्तार पर है। आरजेडी के नीतीश सरकार पर लगाए जा रहे आरोपों पर मोहनलाल बड़ौली ने कहा आरजेडी फिर से वहां जंगलराज की स्थानपा करना चाहती है, लेकिन आज एनडीए के राज में बिहार आगे बढ़ रहा है।
अगला चुनाव बीजेपी और नीतीश के गठबंधन में होगा या नहीं इसके सवाल पर मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि बीजेपी अपने सहयोगियों को साथ लेकर चलती है, ये हमारे संस्कार हम अपने सहयोगी को साथ लेकर आगे चलते है। वहीं इस मौके पर मोहनलाल बडोली ने संगठन चुनाव को लेकर कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा हमने संगठन पर्व के तहत जिला अध्यक्ष नियुक्ति किए। Mohanlal Badoli Targeted Congress
अगले माह प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति हो जाएगी, लेकिन कांग्रेस अब खात्मे की ओर है, कांग्रेस अब तो विचारों से भी बूढ़ी हो चुकी है। बिहार में चुनाव तो हरियाणा में बिहार दिवस मानने पर विपक्षी के आरोपों पर मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि चुनाव तो चलते रहते है लेकिन विपक्ष को इसमें भी राजनीति लगती है ऐसा नहीं होना चाहिए। Mohanlal Badoli Targeted Congress