India News (इंडिया न्यूज), Kisan Andolan: हरियाणा में चल रहे किसान आंदोलन का अंत हो गया है। जी हाँ लगभग 400 दिनों से हरियाणा-पंजाब के शंभू बॉर्डर पर किसान अपनी मांगों को लेकर धरने पर थे। लेकिन अब इस बॉर्डर से किसानों को हटा दिया गया है। वहीँ इसके बाद वीरवार को पुलिस प्रशासन ने शंभू-अंबाला हाइवे को एक तरफ से पूरी तरह से खोल दिया है। जी हाँ अब लोगों को आने जाने में काफी राहत मिलने वाली है। जहाँ लोगों को अंबाला जाने के लिए लंबा सफर तय करना पड़ता था वहीँ अब कुछ ही देर में अंबाला पहुंचा जा सकेगा। राजपुरा से अंबाला जाने के लिए शंभू बॉर्डर पर एक तरफ का रास्ता खोले जाने के बाद वाहनों की आवाजाही भी शुरू हो गई है।
kisan andolan (2)
दरअसल, बुधवार शाम को पंजाब पुलिस बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए किसानों को धरना स्थल से कड़ी मशक्कत के बाद हटाया गया। वहीँ तुरंत बाद हरियाणा सरकार ने भी शंभू बॉर्डर पर रास्ते को साफ करने का काम युद्धस्तर पर किया है। वहीँ अब इन हाइवे की आवाजाही भी शुरू कर दी गई है। अपनी मांगों को लेकर धरना कर रहेकिसानों को हरियाणा सरकार ने दिल्ली कूच से पहले ही बड़ी चाल चलकर रोक दिया था, जिसके बाद से यह शंभू बॉर्डर का रास्ता पूरी तरह से बंद था। वहीँ वीरवार सुबह हरियाणा की तरफ से बुलडोजर भेजे गए, जिन्होंने कंक्रीट के बैरिकेड्स हटाने का काम किया। वहीँ पंजाब पुलिस ने किसानों को हटाने के लिए उनके कैम्पों को पहले ही क्षतिग्रस्त कर दिया था।
आपकी जानकारी के लिए बता दें, शंभू बॉर्डर पर एक लेन से कंक्रीट और पत्थरों की बैरिकेडिंग हटाने का काम पूरा हो चुका था। कड़ी मशक्कत के बाद इन बाधाओं को हटाया गया। वहीँ इसके बाद शाम साढ़े चार बजे के करीब वाहनों की आवाजाही भी शुरू हो गई थी। लेकिन पुल के ऊपर दूसरी लेन को भी खोलने के लिए तेजी से काम चल रहा है। वहीँ रास्ता खुलने से अंबाला वालों को 20 किमी का अतिरिक्त सफर अब नहीं करना पड़ेगा।