India News (इंडिया न्यूज), Kisan Andolan: जहाँ एक तरफ शंभु बॉर्डर खुलने पर आम जनता को आराम हुआ है वहीँ दूसरी तरफ किसानों का गुस्सा अब पंजाब सरकार पर फूट पड़ा है। जिसके चलते किसानों ने पंजाब सरकार पर वादा खिलाफी के आरोप लगाए हैं। वहीँ किसान अब इस मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। जिसके चलते आज अंबाला में किसानों ने पंजाब सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजीभी की। वहीँ इस दौरान किसानों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान का पुतला भी फूंका। इस दौरान किसानों ने ये भी कहा कि, सरकार ने उनके साथ धोखा किया है और उनके कई नेताओं को जेल में डाल दिया गया है।
haryana farmers protest
आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि किसान करीब 13 महीने से अपनी मांगों को लेकर लगातार केंद्र सरकार के सामने डटे हुए थे और प्रदर्शन कर रहे थे। वहीँ किसानों ने फैसला लिया था कि वो दिल्ली कूच करेंगे। जिसके चलते हरियाणा सरकार ने उन्हें दिल्ली जाने से रोकने के लिए शंभू बॉर्डर बंद कर दिया था, इस दौरान पंजाब सरकार ने उनकी कोई मदद नहीं की। इतना ही नहीं बल्कि, पंजाब सरकार ने हरियाणा सरकार से बातचीत करने के बजाय किसान नेता को ही गिरफ्तार करवा दिया और उनके आंदोलन को खत्म करने के लिए बड़ा कदम उठाया।
इस दौरान किसानों ने बताया कि उनकी यूनियन के 8 किसानों को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने पंजाब सरकार से मांग की है कि इन सभी किसानों को तुरंत रिहा किया जाए। इस दौरान उन्होंने भगवंत मान का पुतला भी जलाकर फूंका, उन्होंने साफ कहा कि आंदोलन जारी रहेगा और अगर सरकार ने किसानों की मांगों को नहीं माना तो विरोध और तेज होगा।