Hindi News / Haryana News / Singers Started A Protest Against The Ban On Gun Culture Songs Even The Government Is Not Ready To Bow Down Cm Nayab Saini Active

हरियाणवी सिंगर और सरकार के बीच मचा घमासान! Masoom sharma के 'खटोला' गाने पर हुआ बवाल, जिद पर अड़े CM सैनी

Haryanvi Songs: हरियाणवी सिंगरों का विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। गन कल्चर को लेकर बन रहे गानों पर सरकार एक्शन मोड में आ गई है और ऐसे गानों को बैन किया जा रहा है।

BY: Heena Khan • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

 India News (इंडिया न्यूज),Haryanvi Songs: हरियाणवी सिंगरों का विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। गन कल्चर को लेकर बन रहे गानों पर सरकार एक्शन मोड में आ गई है और ऐसे गानों को बैन किया जा रहा है। वहीँ हरियाणवीं गानों में गन कल्चर को लेकर कलाकारों के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। वहीँ अब कलाकारों ने इसे लेकर मोर्चा खोल लिया है। हरयाणवी सिंगर सरकार को निशाने पर लिए हुए हैं। वहीं, अब इस मामले में हरियाणा सरकार की एंट्री हो गई है। मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो गन कल्चर वाले गानों के विरुद्ध विधानसभा में कानून बनाया जाएगा।

  • तैयार की जा रही लिस्ट
  • 9 गानों पर हुआ एक्शन

‘PoK खाली करो’, कौन है पाकिस्तान की बेइज्जती करने वाला पावरफुल राजदूत? ऐसा लताड़ा कि सो नहीं पाएंगे शहबाज

फर्जी आधार कार्ड और कागजातों से कराते थे आरोपियों की जमानत, दो आरोपी ऐसे आए पुलिस गिरफ्त में 

cm nayab saini

तैयार की जा रही लिस्ट

वहीं दूसरी ओर हरियाणा पुलिस के साइबर सेल की ओर से ऐसे गानों और गायकों की लिस्ट तैयार की जा रही है, जिसमें गन कल्चर को बढ़ावा दिया गया है। मासूम शर्मा के कंसर्ट में हुए बवाल के बाद अब थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीँ हरियाणा सरकार और प्रशासन भी एक्शन मोड में आ गई है। अब उन बैन किया जा रहा है जिनमे शराब, बंदूक और हथियारों का प्रदर्शन किया गया है।

UP के इस नगर में चूहों का दिखा आतंक, घरों को कर डाला अंदर तक खोखला, लाखों का खर्च कर नगर निगम चलाएगी अभियान

9 गानों पर हुआ एक्शन

आपकी जानकारी के लिए बता दें, अभी तक ऐसे 9 गानों पर एक्शन लिया जा चुका है जिनमे गन कल्चर और गुंडागर्दी को बढ़ावा मिला है। इनमे संयोगवश जींद के जुलाना के ब्राह्मणवास के रहने गायक मासूम शर्मा के सात गाने शामिल हैं। गानों पर प्रतिबंध के मामले में कलाकार भी सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव हैं और कटाक्ष करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीँ इसी कड़ी में गायक मासूम शर्मा ने कहा कि अगर उन्हें सरकार से न्याय नहीं मिलता है तो हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।

चार धाम यात्रा से पहले ‘अशुभ संकेत’! भविष्य बद्री से जुड़ा रहस्य, क्यों बना चिंता का कारण?

Tags:

CM Nayab Singh Sainiharyanvi songs
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue