India News (इंडिया न्यूज),Haryana Weather News Today: गुरुग्राम समेत हरियाणा के कई जिलों में आज तेज धुप खिली रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीँ कई दिनों ने हरियाणा क मौसम करवट लेता हुआ नजर आ रहा था। हरियाणा में जहाँ दिन में तेज धूप खिली रही वही रात के समय ठंडी हवाओं का कहर देखने को मिला। प्रदेश के गुरुग्राम में भी दिन में जहाँ तेज धूप खिली रहती थी तो वहीँ रात के समय लोगों को गर्मी से राहत मिल रही थी। लेकिन अब मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में अब तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिलेगा।
Haryana Weather Update
आपकी जानकारी के लिए बता दें, हरियाणा-पंजाब और राजस्थान सहित बाकी राज्यों में मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक आज यानि 21 मार्च 2025 को तापमान के अंदर बढ़ोतरी होगी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि, पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में दिखाई दे रहा है। वहीँ हरियाणा से सटे कई रज्यों में हल्की बूंदाबांदी की भी संभावना जताई जा रही है।
गुरुग्राम से लेकर फरीदाबाद तक हरियाणा में आज आसमान साफ़ रहने की संभावना जताई जा रही है। वहीँ हरियाणा में आज न्यूनतम तापमान 19.83 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक हरियाणा के कई जिलों में बादल छाए रहने की संभावना है। वहीँ अधिकतम तापमान 30.69 सेल्सियस रहने की उम्मीद है।