India News Haryana (इंडिया न्यूज),Shab-E-Barat 2025: शब-ए-बरात मुसलामानों के लिए काफी अहम मानी जाती है। कहा जाता है कि सभी मुसलमान इस रात खुदा की इबादत करते हैं और माफ़ी मांगते हैं। माह-ए-रमजान की तरह ही शब-ए-बारात भी मुसलामानों के लिए एक खास त्यौहार है। भारत में शब-ए-बारात 13 या 14 फरवरी 2025 को होगा, इस रात ये पूरी रात जागकर नमाज और कुरआन पढ़ते हैं। ये रात इसलिए खास मानी जाती है क्यूंकि इस रात लोग अपने गुनाहों की खुदा से माफी मांगते हैं। केवल यही नहीं मुस्लिम ऐसे होते हैं जो शब-ए-बारात पर दो दिनों का रोजा रखते हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें, शब-ए-बारात की रात को मगफिरत की रात भी कहा जाता है। इसके अलावा इबादत, तिलावत और सखावत की रात भी कहा जाता है। वैसे तो इस्लाम में 5 रातें ऐसी होती हैं जो मुसलामानों के लिए खास होती हैं एक रात शब-ए-बारात की रात होती है इसके अलावा 4 रातें रामजानों में आती हैं। कहा जाता है इन रातों में अल्लाह अपने बंदों की सभी दुआ क़ुबूल करता है और उनके सारे गुनाह माफ़ कर देता है।
अनोखी नौकरी! यहां ऑफिस में शराब पीने की मिलेगी छुट्टी
वैसे तो इस रात सभी मुसलमान अल्लाह की इबादत करते हैं, नमाज पड़ते हैं कुरआन पढ़ते हैं और रोजा रखते हैं। एक हैरान कर देने वाली भारत ये है कि इस रात सभी मुस्लिम युवक कब्रिस्तान भी जाते हैं। आप सोच रहे होंगे कि इस रात कब्रिस्तान क्यों जाय जाता है। तो आपको बता दें इस रसात कब्रिस्तान इसलिए जाते हैं क्यूंकि जिनके अपने परिवार के सदस्य गुजर गए हों उनकी कबर पर जाते हैं और उनके लिए अल्लाह से दुआ करते हैं कि उनकी रूह को शांति मिले और उन्हें जन्नत नसीब हो।