आचार्य नीरज पाराशर, वृन्दावन
Tula Rashifal 5 March 2022 Libra horoscope Today: आज फाल्गुन माह शुक्ल पक्ष की तृतीया है। शनिवार के अवसर पर रात्रि में कई तांत्रिक पूजाएं की जाती हैं। बंगलामुखी अनुष्ठान प्रारंभ करने का आज शुभ समय है। आज रेवती नक्षत्र है। आज भगवान शिव की उपासना के साथ दुर्गा माता की पूजा भी करें। आज दान पुण्य करें। आज तिल व उड़द दान का बहुत महत्व है। आज किसी मंदिर में माता दुर्गा जी की पूजा करें व दुर्गासप्तशती का पाठ करें। आज चन्द्रमा मीन राशि में है जिससे गुरु बीज मंत्र के जप करने का अनन्त पुण्य रहेगा।
प्रात:काल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।
दिवस शनिवार
माह फाल्गुन शुक्ल पक्ष
तिथि तृतीया
सूर्योदय 06:45
सूर्यास्त 06:24
नक्षत्र रेवती
सूर्य राशि कुम्भ
चन्द्र राशि मीन
करण तैतिल
योग शुक्ल
शुभ मुहूर्त- अभिजीत 12:11 से 12:57 स्रे तक
विजय मुहूर्त 02:26 से 03:17 स्रे तक
गोधुली मुहूर्त 06:09 से 06:28 स्रे तक
आज का राशिफल Tula Rashifal 5 March 2022 Libra Horoscope Today
देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।
नामराशे: प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।
विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।
जन्मराशे: प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)
पॉजिटिव- भूमि व भवन की खरीद-फरोख्त लाभदायक रहेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। कुसंगति से बचें। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेशादि शुभ रहेंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। किसी बड़े काम में हाथ डाल पाएंगे।
नेगेटिव- खर्चों की अधिकता आपकी मनोज दीदी को कुछ विचलित कर सकती हैं। इसलिए अपने बजट के प्रति लापरवाही ना करें। कभी-कभी आपका गुस्सा और जल्दबाजी आपके तथा आपके परिवार के लिए परेशानियां उत्पन्न कर देते हैं। अपनी इन कमियों पर अंकुश लगाए।
व्यवसाय- वर्तमान व्यवसायिक गतिविधियां बेहतरीन तरीके से चलती रहेंगी और लाभ के भी मार्ग प्रशस्त रहेंगे। नौकरीपेशा व्यक्तियों का कोई टारगेट पूरा होने से बॉस तथा उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। मीडिया व कंप्यूटर से जुड़े व्यवसाय में लाभदायक स्थितियां बन रही हैं।
लव- परिवारजनों के साथ भी कुछ मनोरंजन संबंधी प्रोग्राम बनाएं। इससे आपसी नज़दीकियां बढ़ेंगी। विवाहेतर संबंधों से दूर रहें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु बदलते मौसम की वजह से लापरवाही बिल्कुल ना करें। समय अनुसार अपना चेकअप करवाते रहें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 4
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kumari Selja : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Raid in Faridabad : हरियाणा के जिला फरीदाबाद में आयकर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…
कई बड़े कांग्रेसी नेता भाजपा में हुए शामिल, मुख्यमंत्री नायब सिंह की शान में अब…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…