होम / जानिए क्यों चर्चाओं में है India’s Got Latent शो? आखिर ऐसा कौन सा पूछा था अश्लील सवाल, जिसे लेकर हुआ बड़ा बवाल

जानिए क्यों चर्चाओं में है India’s Got Latent शो? आखिर ऐसा कौन सा पूछा था अश्लील सवाल, जिसे लेकर हुआ बड़ा बवाल

BY: • LAST UPDATED : February 11, 2025

India News Haryana (इंडिया न्यूज),India’s Got Latent आज कल के युवाओं को स्टेंड अप कॉमेडी शो से काफी लगाव है या यूँ कहें कि इस तरह के शो उनके लिए मनोरंजन का साधन है। लेकिन हाल में आए स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना के शो India’s Got Latent ने सोशल मीडिया पर बवाल मचाया हुआ है। ऐसा इसलिए क्यूंकि हाल ही में इस शो का नया एपिसोड रिलीज हुआ था, जिसके बाद ये शो चर्चाओं में आ गया। दरअसल, इस शो के चलते रणवीर इलाहाबादिया ने एक ऐसा बयान दे डाला जिसका विरोध जमकर हो रहा है। इतना ही नहीं बल्कि उनके और उनके लेटेस्ट शो की पूरी टीम के खिलाफ दिल्ली और मुंबई में मामला दर्ज हो गया है।

  • शो के खिलाफ लिया गया एक्शन
  • पुलिस अब मांग रही जवाब

Mahakumbh : 45 करोड़ श्रद्धालु लगा चुके संगम में आस्था की डुबकी, माघ पूर्णिमा पर प्रयागराज में सख्त ट्रैफिक व्यवस्था

शो के खिलाफ लिया गया एक्शन

असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व शर्मा ने जानकारी दी कि टीम के खिलाफ असम में भी केस दर्ज किया गया है। जैसे जैसे इस एक एपिसोड को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है वैसे ही मामला और भी ज्यादा गरमा रहा है। जिसके चलते कॉन्ट्रोवर्शियल एपिसोड को अब YouTube से हटा दिया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि NHRC ने यूट्यूब को वीडियो हटाने का निर्देश दिया था। केवल इतना ही नहीं, इसके अलावा 3 दिन के अंदर जवाब भी देने को कहा है।

क्या आप भी डायबिटीज और हाई बीपी के मरीज? बस इन कुछ चीजों का करें इस्तेमाल, कंट्रोल में रहेगा दोनों का लेवल

पुलिस अब मांग रही जवाब

केस दर्ज होने के बाद मुंबई पुलिस ने इंडियाज गॉट टैलेंट शो मामले में समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया से संपर्क किया है। पुलिस ने दोनों को जांच अधिकारियों के सामने पेश होकर मामले में सहयोग करने और अपना पक्ष रखने को कहा है। वर्सोवा पुलिस की एक टीम रणवीर इलाहाबादिया के घर पहुंची है। जहां उनसे उनके बयान के बारे में पूछताछ की जा सकती है।

Health Tips: क्या आपका पेट भी आता जा रहा है बाहर? केवल इन फलों के जूस का करें सेवन, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT