India News Haryana (इंडिया न्यूज), Darien Gap: हाल ही में अमेरिका से भारत वापस लौटे प्रवासियों का मामला चर्चाओं में है। लोग अक्सर चंद पैसे कमाने के लिए अपना देश छोड़ विदेश में डंकी के रास्ते से जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्हें किस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अकसर उन लोगों को खतरनाक जंगलों से होकर भी गुजरना पड़ता है और कई तरह की मुसीबतों से गुजरना पड़ता है। लेकिन फिर भी लोग मौत के मुँह से निकल कर वहां पहुंचते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश के बाद अमेरिका से बड़ी संख्या में अवैध प्रवासियों को उनके देश वापस भेजा जा रहा है। इसी के चलते अमेरिका ने 104 भारतीय प्रवासियों को भी निर्वासित करने के बाद वापस भेज दिया है। लेकिन जिस तरह उन्हें वापस भेजा गया है वो काफी शर्मसार कर देने वाला है।
क्या आप जानते हैं कि अवैध प्रवासी गैर कानूनी रूप से अमेरिका किस तरह पहुँचते हैं। जानकारी के अनुसार अवैध प्रवासी अमेरिका पहुंचने के लिए एक लंबा सफर तय करते हैं। जिस सफर में उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। कई देशों की यात्रा करना और कोलंबिया और पनामा के बीच स्थित ‘डेरियन गैप’ नामक खतरनाक जंगल से गुजरना काफी रिस्की भी साबित होता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें, डेरियन गैप एक घना जंगल है। ये 97 किलोमीटर तक फैला हुआ है। यह जंगल काफी डरावना है और दलदलों और पहाड़ों से भरा हुआ है।
आप ये बात जानकर काफी हैरान हो जाएंगे कि, डेरियन गैप को पार करते समय, प्रवासियों को तेज बहती नदियों, भयानक जंगली जानवर, कीचड़ से भरे रस्ते और दलदल से होते हुए गुजरना पड़ता है। केवल इतना ही नहीं जहाँ एक तरह जंगल में खतरनाक कीड़े, जगुआर और जहरीले सांप मौजूद होते हैं तो वहीँ कुछ ऐसे खौफनाक हैवान भी मौजूद होते हैं जो महिलाओं को बनाते हैं और उनके साथ गलत काम करते हैं। आपको बता दें इस जंगल में प्रवासी महिलाओं को सबसे बड़ा खतरा आपराधिक संगठनों से है जो मार्ग को नियंत्रित करते हैं। ये पैसे मांगते हैं, लूटपाट करते हैं और महिलाओं के साथ रेप भी करते हैं।