होम / Health Tips: इन चीजों का सेवन कर मुंहासे से पाए निजात

Health Tips: इन चीजों का सेवन कर मुंहासे से पाए निजात

Priyanshi Singh • LAST UPDATED : September 11, 2022, 6:03 pm IST

बढ़ती प्रदूषण और खराब दिनचर्या, गलत खानपान, तनाव, और हार्मोनल असंतुलन की वजह से कील मुहांसे की समस्या होती है। कभी कभार मुहांसों से दर्द भी होता है। लोग कील मुहांसों की समस्या से निजात पाने के लिए बाजार में उपलब्ध नाना प्रकार के सौंदर्य उत्पादों का इस्तेमाल करते हैं। इसका असर देखने को मिलता है, लेकिन कुछ दिनों के बाद परेशानी ज्यों की त्यों बनी रहती है।इस बात में कोई दो राय नहीं है कि लंबे समय तक बाजार में मिलने वाले दवाइयों और फेस क्रीम के इस्तेमाल से चेहरे की खूबसूरती भी गायब होने लगती है। जानकारों की मानें तो कील मुहांसों की समस्या को दूर करने के लिए सबसे पहले पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। इसके अलावा, डाइट में इन चीजों को जरूर शामिल करें। आइए जानते हैं

रोजाना अखरोट और बादाम का करें सेवन

अखरोट और बादाम में ओमेगा-3 फैटी एसिड प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। ओमेगा-3 फैटी एसिड त्वचा के लिए बहुत यूजफुल होता है। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं, जो कील मुंहासे को दूर करने में सहायक होते हैं। इसके लिए रोजाना अखरोट और बादाम का सेवन जरूर करें। आप चाहे तो बादाम को भिगोकर भी सेवन कर सकते हैं।

विटामिन-सी का करें सेवन

विटामिन सी युक्त चीजों के सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। साथ ही इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं। एंटी इंफ्लेमेटरी की मदद से शरीर में सूजन कम होता है। इससे कील मुहांसों में बहुत जल्द आराम मिलता है। इसके लिए डाइट में खट्टे फलों को जरूर शामिल करें।

इस फल के बज का करें सेवन

इसमें जिंक, विटामिन-ई, एंटीऑक्सिडेंट्स, मैग्नीशियम और फैटी एसिड पाए जाते हैं जो डायबिटीज, मोटापा, बालों की समस्या, अनिद्रा और कील मुहांसों में फायदेमंद होते हैं। इसके लिए कद्दू के बीज का सेवन कर सकते हैं।

स्ट्रेस को कहें बाय – बाय

हार्मोनल संतुलन तनाव की वजह से बिगड़ता है। अत्यधिक तनाव लेने से उच्च रक्तचाप की समस्या होती है। साथ ही कील मुंहासे भी आने लगते हैं। इसके लिए तनाव कम लें और तनाव को दूर करने के लिए रोजाना एक्सरसाइज और मेडिटेशन जरूर करें।

 

ये भी पढ़ें – जानिए कैसे घरेलु नुस्खों की मदद से सीने में दर्द की समस्या से पा सकते हैं निजात

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT