<
Categories: हेल्थ

1, 2 या 3 नहीं… सैकड़ों गुणों से भरा है यह साग! महिलाओं के लिए अमृत समान, सेवन से चेहरे पर आएगी नेचुरल ब्यूटी

Health Benefits Of Spinach Water: पालक साग में कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो हमें सेहतमंद रखने में मदद कर सकते हैं. हालांकि, सेहत लाभ के लिए आप पालक को किसी भी तरह से बनाकर खा सकते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो, महिलाओं के लिए तो पालक का रस अमृत समान है.

Health Benefits Of Spinach Water: सर्दियों का मौसम खान-पान के लिहाज से सबसे अच्छा माना जाता है. क्योंकि, इस मौसम में तमाम ऐसी हरी-भरी सब्जियां बाजार में उपलब्ध होती हैं, जो सेहत के लिए औषधि का काम करती हैं. पालक ऐसी ही चीजों में से एक है. पालक साग में कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो हमें सेहतमंद रखने में मदद कर सकते हैं. हालांकि, सेहत लाभ के लिए आप पालक को किसी भी तरह से बनाकर खा सकते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो, महिलाओं के लिए तो पालक का रस अमृत समान है. बता दें कि, पालक का रस में मौजूद तत्व रक्तिमा (लालिमा) बढ़ाने की क्षमता रखते हैं. यही नहीं, इस रस में सबसे ज्यादा माइक्रोन्यूट्रिएंट्स होता है, जो हमें कई बीमारियों से बचा सकता है. अब सवाल है कि आखिर पालक में कौन-कौन से पोषक तत्व होते हैं

पालक में मौजूद पोषक तत्व

लाइफ एंड ट्रेंड्स वेबसाइट के अनुसार, पालक में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, फोलेट और विटामिन C जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं. अगर आप रोजाना थोड़ी-सी पालक अपनी डाइट में शामिल कर लें, तो इसका सकारात्मक असर कुछ ही दिनों में महसूस होने लगता है.

कुदरती खूबसूरती बढ़ाने की क्षमता

कैलाश दीपक हॉस्पिटल दिल्ली की सीनियर डाइटिशियन ऋचा शर्मा बताती हैं कि, पालक का साग वैसे तो सभी की सेहत के लिए फायदेमंद है. लेकिन, यह महिलाओं के लिए अत्यंत उपयोगी हो सकता है. अगर महिलाएं अपने चेहरेी खूबसूरती और रक्तिमा (लालिमा) बढ़ाना चाहती हैं, तो उन्हें नियमित रूप से पालक के रस का सेवन करना चाहिए. इसके अलावा, इसके सेवन से हड्डियों में भी मजबूती आती है.

पालक और उसके रस के सेवन से क्या होगा?

  • पालक के निरंतर सेवन से रंग में निखार आता है.
  • इसे भाजी (सब्जी) बनाकर खाने की अपेक्षा यदि कच्चा ही खाया जाए, तो अधिक लाभ हो सकता है.
  • पालक से खून साफ और ब्लड फ्लो बेहतर होता है.
  • पालक को मिक्सी में पुदीना के साथ पीसकर मसाज करने से त्वचा में गुलाबी चमक आती है.
  • िसी हुई पालक बालों के लिए भी उपयोगी है. रोज पालक का जस पीने से बालों में ग्रोथ हो सकती है.
Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Share
Published by
Lalit Kumar
Tags: Health News

Recent Posts

जले हुए बर्तन साफ करने के आसान घरेलू तरीके, चुटकियों में चमकने लगेंगी जली हुई कड़ाही और तवा

रसोई में खाना बनाते समय बर्तन जल जाना आम बात है. लेकिन इस समस्या का…

Last Updated: April 4, 2026 16:21:12 IST

Political Kissa: जब ममता को राइटर्स बिल्डिंग से घसीटा गया, क्या हुआ था 1993 में जिसने दीदी को बना दिया बड़ा चेहरा?

Mamata Banerjee 1993 Protest: बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने सही मायनों में एक साहसी…

Last Updated: April 4, 2026 16:12:57 IST

आर्टेमिस II ने भेजी पृथ्वी की खूबसूरत तस्वीर, नासा ने शेयर की Photo, अंतरिक्ष से पहली बार दिखा ऐसा दृश्य

नासा ने आर्टेमिस II मिशन के दौरान ओरियन कैप्सूल से ली गई पृथ्वी की लुभावनी…

Last Updated: April 4, 2026 15:56:53 IST

कौन हैं राहुल कुमार? जिनमें दिखा वैभव सूर्यवंशी जैसा टैलेंट, युवराज सिंह भी हुए फैन!

पूर्व स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने एक युवा खिलाड़ी को लेकर बयान दिया…

Last Updated: April 4, 2026 15:56:52 IST

CBSE का बड़ा फैसला, अंग्रेजी की अनिवार्यता खत्म! तीन-भाषा फॉर्मूला लागू

CBSE 3 Langauge Formula: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 2026 से नया पाठ्यक्रम लागू करेगा, जिसमें…

Last Updated: April 4, 2026 15:53:25 IST

Irritable Bowel Syndrome: IBS के दौरान आंत में बदलाव, क्या है ट्रिगर्स और कारण, कितनी देर रहता है असर

Irritable Bowel Syndrome: IBS के दौरे के दौरान क्या होता है? इसके कारणों, लक्षणों और…

Last Updated: April 4, 2026 15:38:07 IST