<

Arjun Tendulkar Wedding: सचिन तेंदुलकर जल्द बनेंगे ‘ससुर’… सानिया चंडोक संग शादी रचाएंगे अर्जुन, सामने आई डेट

Arjun Tendulkar Wedding: अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की शादी का डेट सामने आ गई है. कपल ने पिछले साल अगस्त में सगाई की थी। अब इस नए साल के शुरुआती महीनों में शादी रचाएंगे.

Arjun Tendulkar Wedding: ग्रेट सचिन तेंदुलकर के घर शादी की शहनाई बजने वाली है. सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर जल्द ही शादी करने जा रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अर्जुन और सानिया चंडोक की शादी की तारीख तय हो गई है. इन दोनों की शादी मार्च में होने वाली है. रिपोर्ट्स की मानें, तो 5 मार्च को अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. हालांकि अभी तक दोनों परिवारों की ओर से इस पर कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. पिछले साल अगस्त में सानिया और अर्जुन की सगाई हुई थी.

यह सगाई सीक्रेट तरीके से की गई थी, जिसमें सिर्फ करीब दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल हुए थे. बाद में सचिन तेंदुलकर ने एक पब्लिक प्रोग्राम के दौरान इस रिश्ते को कंफर्म किया था. सानिया चंडोक एक एंटरप्रेन्योर हैं, जो कि मुंबई के बड़े बिजनेसमैन रवि घई की पोती हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, सानिया लंबे समय से तेंदुलकर परिवार के करीबी लोगों में शामिल रही हैं.

प्राइवेट में होगी अर्जुन-सानिया की शादी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 5 मार्च को अर्जुन तेंदुलकर अपनी लॉन्गटाइम पार्टनर सानिया चंडोक से शादी रचाएंगे. वे दोनों एक छोटी सी सेरेमनी में शादी करने वाले हैं. यह शादी गुप्त रूप से होगी, जिसमें सिर्फ फैमिली और करीबी दोस्त-रिश्तेदार शामिल होंगे. शादी की रस्में 3 मार्च से शुरू हो जाएंगे, जबकि मेन सेरेमनी 5 मार्च को हो सकती है. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सेलिब्रेशन मुंबई में होंगे और यह एक प्राइवेट मामला रहेगा, जिसमें परिवार, करीबी दोस्त और क्रिकेट कम्युनिटी के कुछ खास लोग ही शामिल होंगे.

कौन हैं सानिया चंडोक?

अर्जुन तेंदुलकर की होने वाली पत्नी सानिया चंडोक एक सक्सेसफुल एंटरप्रेन्योर हैं. वह मुंबई के जाने-माने बिजनेसमैन रवि घई के की पोती हैं. सानिया अपने परिवार के बिजनेस को आगे बढ़ रही हैं.

अर्जुन तेंदुलकर का क्रिकेट करियर

अर्जुन तेंदुलकर ने गोवा के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं. उन्होंने IPL में भी मुंबई इंडियंस की ओर से खेला है. इस साल वह लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेलते दिखाई देंगे. अर्जुन तेंदुलकर बॉलिंग ऑलराउंडर हैं, जो बाएं हाथ की गेंदबाज और निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हैं. साल 2022 में अर्जुन ने गोवा के लिए रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया, जिसमें उन्होंने शानदार शतक लगाया. उन्होंने अपने पिता के फर्स्ट क्लास मैच में 3 अंकों के स्कोर तक पहुंचने के कारनामे को दोहराया. अर्जुन तेंदुलकर ने अभी तक कुल 22 फर्स्ट क्लास मैच खेले है, जिनमें 48 विकेट चटकाने के साथ 620 रन बनाए हैं. इसके अलावा 23 लिस्ट-ए मैचों में अर्जुन ने 25 विकेट लिए हैं, जबकि 155 रन बनाए हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

ट्रेन की सीटों पर क्यों नहीं लगाए जाते सीट बेल्ट? वजह जानकर चौंक जाएंगे, जानें इसके पीछे की वजह

Why are there no seat belts in trains: कार और विमान में सीट बेल्ट यात्रियों…

Last Updated: October 24, 2026 18:45:04 IST

नीले ड्रम हत्याकांड में नया मोड़, फांसी की सजा के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचे मुस्कान और साहिल

Meerut Murder Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ में सौरभ हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को…

Last Updated: October 24, 2026 18:28:28 IST

दिल्ली एयरपोर्ट पर रोबोट बनाएंगे कॉफी, डांस करके यात्रियों का भी करेंगे मनोरंजन; चाय-आइसक्रीम भी मिलेगी

Robot Cafe at IGI Airport: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द रोबोट देखने…

Last Updated: October 24, 2026 18:01:37 IST

निलंबन के बाद इंस्पेक्टर नीरज तोमर का नया वीडियो, महिला पुलिसकर्मी संग मंदिर में शादी का दावा

Bijnor News: बिजनौर के बढ़ापुर थाने के निलंबित प्रभारी निरीक्षक नीरज तोमर का एक महिला…

Last Updated: October 24, 2026 16:34:30 IST

भारत ने फिर पलटी बाजी, न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त, तिलक वर्मा रहे हीरो

India vs New Zealand 2nd T20: भारत ने न्यूजीलैंड को दूसरे टी20 मुकाबले में चार…

Last Updated: October 24, 2026 16:28:05 IST

भिवानी में BBA छात्र पर जानलेवा हमला, कार से टक्कर मारकर गिराया, लाठी-डंडों से तोड़े हाथ-पैर

BBA Student Attacked: हरियाणा के भिवानी में पालुवास निवासी बीबीए छात्र रुद्र प्रताप पर 20…

Last Updated: October 24, 2026 16:23:21 IST