<

6 साल तक चचेरी बहन को डेट कर किया निकाह, जानें कौन हैं मुस्तफिजुर रहमान की पत्नी सामिया परवीन?

बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को IPL 2026 से बाहर कर दिया गया है. इसके बाद से वे चर्चा में हैं. ऐसे में लोग ये भी जानना चाहते हैं कि आखिर उनकी पत्नी सामिया परवीन कौन हैं?

Bangladesh Bowler Mustafizur Rehman: बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को IPL 2026 से बाहर कर दिया गया है. उन्हें IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस तेज गेंदबाज को स्क्वॉड से निकाल दिया गया है. उन्हें स्क्वॉड से बाहर निकालने की वजह ये थी कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हिंसा हो रही है. इसके कारण भारत में मुस्तफिजुर रहमान को केकेआर और IPL से बाहर करने की मांग की गई. इसके बाद BCCI ने खिलाड़ी को IPL से बाहर कर दिया. अब खबर है कि मुस्तफिजुर पाकिस्तान सुपर लीग में शामिल हो सकते हैं. इसी बीच वे अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं. 

न्यूजीलैंड दौरे से लौटने के बाद 2019 में हुई थी शादी

बता दें कि बाग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान ने अपनी चचेरी बहन से शादी की है. उन्होंने सामिया परवीन से 2019 में शादी की थी. परिवार की रजामंदी से उनकी शादी हुई थी क्योंकि इस्लाम चचेरी बहन से निकाह करने की इजाजत देता है. कहा जाता है कि शादी से पहले 6 साल तक दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया था. 2019 में न्यूजीलैंड दौरे से लौटने के बाद मुस्तफिजुर रहमान ने एक सादे समारोह में सामिया परवीन से शादी की थी. ऐसे में लोग ये भी जानना चाहते हैं कि आखिर मुस्तफिजुर की पत्नी सामिया परवीन कौन हैं?

कौन हैं खिलाड़ी की पत्नी सामिया परवीन?

ये तो हम जान चुके हैं कि मुस्तफिजुर और सामिया परवीन चचेरे भाई-बहन हैं. उन्होंने 6 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 2019 में शादी कर ली. सामिया परवीन ढाका यूनिवर्सिटी में मनोविज्ञान की छात्रा रह चुकी हैं. उनका जन्म 20 फरवरी 1996 को बांग्लादेश के नरैल में हुआ था. वे एक मध्यम वर्गीय परिवार में पली-बढ़ी हैं. नरैल के एक स्थानीय स्कूल में उन्होंने शुरुआती पढ़ाई की. इसके बाद उन्होंने ढाका यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया और डिग्री हासिल की. हालांकि सामिया पेशे से क्या करती हैं, इस बारे में सार्वजनिक रूप से जानकारी नहीं मिल सकी है.

सोशल मीडिया से दूर हैं सामिया

पता चला है कि सामिया परवीन सोशल मीडिया से दूर रहती हैं. मुस्तफिजुर के इंस्टाग्राम पर उनकी कई तस्वीरे हैं लेकिन किसी में भी सामिया का चेहरी नहीं दिखाया गया है. उनकी ज्यादातर फोटोज बुर्का में हैं. उन्हें कई बार मुस्तफिजुर के साथ क्रिकेट ग्राउंड में भी देखा गया है. हालांकि किसी भी फोटो में उनका चेहरा नहीं है.

मुस्तफिजुर का क्रिकेट करियर

मुस्तफिजुर का जन्म 6 सितंबर 1995 को बांग्लादेश के खुलना डिवीजन के सतखिरा जिले के टेटुलिया गांव में हुआ था. मुस्तफिजुर डेथ ओवर्स में कमाल की गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं. 22 जुलाई 2015 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में डेब्यू किया. 24 अप्रैल 2015 को पाकिस्तान पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने T20I में डेब्यू किया. तभी से वे बांग्लादेश टीम के मुख्य खिलाड़ी हैं. वो 15 टेस्ट में 31 विकेट ले चुके हैं. वे 116 वनडे में 177 विकेट ले चुके हैं. इतना ही नहीं वे 126 टी20 मैच इंटरनेशनल मैचों में 158 विकेट ले चुके हैं.

सनराइजर्स हैदराबाद के साथ IPL में डेब्यू

इंटरनेशनल क्रिकेट के अलावा वे IPL में 60 मैच खेल चुके हैं. 8.13 की इकॉनमी रेट से 65 विकेट ले चुके हैं. उन्होंने 2016 में IPL में डेब्यू किया. उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के साथ डेब्यू किया. इसके बाद उन्होंने आईपीएल में मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपरकिंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता राइडर्स के लिए खेला है. आईपीलएल के अलावा वे दुनियाभर की तमाम टी20 लीग भी खेलते हैं.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

UP News: दर्द के बाद अस्पताल पहुंची गर्भवती महिला, सरकारी अस्पताल में मांगे गए 10000, नहीं दिए तो… गेट के बाहर हुई डिलीवरी

UP News: उत्तर प्रदेश के रायबरेली से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां…

Last Updated: October 4, 2026 16:00:22 IST

Snake On A Train: AC बोगी में अचानक दिखा सांप, यात्रियों में मचा हड़कंप; रातभर नींद कैसे आए?

Swatantrata Senani Express Train Snake Video: स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के एसी कोच में ऊपरी बर्थ…

Last Updated: October 4, 2026 15:59:58 IST

संजू बाबा ने बताया भारत में कैसा लगता है, भोलेनाथ से की ये प्रार्थना…ट्रंप को ‘गांधीगिरी’ का पाठ पढ़ाया

Sanjay Dutt political satire: संजय दत्त ने शेखर सुमन के ‘शेखर टुनाइट’ के गांधी जयंती…

Last Updated: October 4, 2026 15:50:54 IST

Tina Ahuja On Govinda Affair: पापा गोविंदा की हरकतों पर शर्मिंदा हुई बेटी टीना? अफेयर का सवाल सुनते ही बदला मिजाज; फिर…

Tina Ahuja On Govinda Affair: गोविंदा और कोमल रानी के रिश्ते पर विवाद के बीच…

Last Updated: October 4, 2026 15:12:08 IST

Guwahati Night Club Case: बिना कपड़े फर्श पर पड़ी महिला, फिर हैवानों ने की ऐसी हरकत; नाइट क्लब दरिंदगी की हदें पार

Guwahati Night Club Case: गुवाहाटी के खानापारा नाइटक्लब में महिला से कथित मारपीट का मामला…

Last Updated: October 4, 2026 14:41:38 IST