Health Benefuts Of Gond ke Laddu: मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. सर्दियों का मौसम जा रहा है और गर्मियां शुरू होने वाली हैं. ऐसे में सेहतमंद रहने के लिए लोग तमाम हेल्दी चीजों का सेवन करते हैं. गोंद कतीरा ऐसी ही चीजों में से एक है. घरों में अक्सर लोग गोंद के लड्डू (Gond ke Laddu) भी बनाकर खाते हैं. ये लड्डू बच्चों और बड़ों दोनों को खूब पसंद आते हैं और इसके कई फायदे भी हैं. अगर ठंड में ये लड्डू खाएंगे तो बदलते मौसम में बीमारियों से सुरक्षा मिलेगी. दरअसल, इसमें प्राकृतिक गोंद यानी खाद्य गोंद होती है, जिसे पेड़ों की छाल से निकाला जाता है. आमतौर पर गोंद के लड्डू को देसी घी, गोंद, नारियल का बूरा, बहुत सारे नट्स और ड्राई फ्रूट्स से तैयार किया जाता है. अब सवाल है कि आखिर गोंद कतीरा से बने लड्डू क्यों खाना चाहिए? गोंद के लड्डू खाने से क्या फायदे होंगे? इस बारे में India News को बता रही हैं दिल्ली डाइट क्लीनिक नोएडा की डाइटिशियन अमृता मिश्रा-
तीन महीने तक नहीं होंगे खराब
एक्सपर्ट के अनुसार, गोंद के लड्डू जल्दी खराब नहीं होते हैं. इसको आप तीन महीने तक रखकर खा सकते हैं. रोजाना सुबह नाश्ते में एक या दो लड्डू खा सकते हैं. इससे मिलने वाले फायदे को देखते हुए गर्भवती महिलाओं से लेकर स्तनपान कराने वाली माताओं तक को गोंद से बने लड्डू खाने की सलाह दी जाती है.
गोंद के लड्डू खाने के चौंकाने वाले फायदे
बीमारियों से बचाए: एक्सपर्ट के मुताबिक, गोंद से बने लड्डू शरीर को ठंड, मौसमी वायरस के संक्रमण से बचाता है. साथ ही बदलते मौसम की बीमारियों से सुरक्षित रखता है.
एनर्जी बढ़ाए: यह उन लोगों के लिए पौष्टिक विकल्प है जो किसी भी मौसम में थके हुए और ऊर्जा की कमी महसूस करते हैं.
आंखों की रोशनी बढ़ाए: यह उन लोगों के लिए औषधि समान हैं, जिनकी आंखों की रोशनी घट रही है. इनको खाने से रोशनी में सुधार आता है.
इम्युनिटी बूस्ट करे: यह प्रतिरक्षा को बढ़ाता है और अगर गोंद के लड्डू को गुड़ के साथ तैयार किया जाता है तो यह स्टेमिना में भी सुधार करता है.
हड्डियों को मजबूत करे: यह प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम और मैग्नीशियम से भरपूर होता है, जो हड्डियों और ऊतकों को मजबूत बनाता है.
जोड़ों के दर्द से राहत: गोंद के लड्डू गठिया में भी फायदेमंद होते हैं क्योंकि यह जोड़ों को चिकनाई देता है. यह पीठ और जोड़ों के दर्द से राहत देता है.
यौन कमजोरी दूर करे: ये लड्डू पुरुषों में यौन कमजोरी में सुधार करता है. साथ ही हाई फाइबर के कारण यह कब्ज के इलाज में प्रभावी है.
गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद: यह गर्भवती महिलाओं के लिए पौष्टिक भोजन है क्योंकि यह हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है और बच्चे के जन्म के बाद पीठ दर्द से बचाता है.
दूध का उत्पाद बढ़ाए: स्तनपान कराने वाली माताओं को अतिरिक्त कैलोरी की आवश्यकता होती है, ऐसे में गोंद का लड्डू कारगर है और यह तेजी से रिकवरी करने से मदद करता है. यह दूध के उत्पादन को भी बढ़ाता है.
खून की कमी सुधारे: शरीर में खून की कमी को पूरा करने के लिए भी गोंद के लड्डू का सेवन किया जा सकता है.