<
Categories: हेल्थ

अंजीर यूं ही सुपरफूड नहीं… औषधीय गुण कूट-कूटकर भरे हैं, रोज सेवन से कब्ज से लेकर कमजोरी तक हो जाएगी दूर!

Fig Health Benefits: सेहतमंद रहने के लिए अंजीर का सेवन फायदेमंद है. इसमें तमाम औषधीय गुण होने से इसे सुपरफूड ड्राईफ्रूट की श्रेणी में रखा गया है. इसको नियमित खाने से सेहत को कई चमत्कारी लाभ हो सकते हैं. अब सवाल है कि आखिर भीगे अंजीर के लाभ क्या हैं? इस बारे में को बता रही हैं नोएडा की डाइटिशियन अमृता मिश्रा-

Fig Health Benefits: आजकल की अनहेल्दी लाइफस्टाइल कई बीमारियों को जन्म देने के लिए काफी है. सेहतमंद रहने के लिए लोग तमाम चीजों का सेवन करते हैं. अंजीर ऐसी ही चीजों में से एक है. इसमें तमाम औषधीय गुण होने से इसे सुपरफूड ड्राईफ्रूट की श्रेणी में रखा गया है. इसको नियमित खाने से सेहत को कई चमत्कारी लाभ हो सकते हैं. एक्सपर्ट के मुताबिक, वैसे तो अंजीर को किसी भी रूप में खा सकते हैं. लेकिन भिगोकर अंजीर खाने से इसके लाभ दोगुने हो जाते हैं. ऐसे में नियमित 1-2 अंजीर को रात में भिगो दें और अगले दिन पानी और भीगी हुई अंजीर का सेवन करें. ऐसा करने से कब्ज समेत कई और बीमारियों की छुट्टी हो सकती है. अब सवाल है कि आखिर भीगे अंजीर के लाभ क्या हैं? इस बारे में India News को बता रही हैं दिल्ली डाइट क्लीनिक नोएडा की डाइटिशियन अमृता मिश्रा-

अंजीर में मौजूद पोषक तत्व

एक्सपर्ट के मुताबिक, अंजीर अपने उच्च फाइबर, विटामिन्स (A,E,K) और कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम जैसे खनिजों के कारण एक पौष्टिक सुपरफूड है. यह पाचन में सुधार, कब्ज दूर करने, हड्डियों को मजबूत बनाने और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है. सर्वोत्तम लाभ के लिए, प्रतिदिन 2-3 सूखे अंजीर को रात भर पानी या दूध में भिगोकर सुबह खाली पेट खाना सबसे अच्छा तरीका माना जाता है.

अंजीर से होने वाले फायदे

ब्लड शुगर कंट्रोल करे: भीगे अंजीर का सेवन डायबिटीज में कारगर माने जाते हैं. दरअसल, अंजीर में हाई पोटैशियम होता है. साथ ही, अंजीर में क्लोरोजेनिक एसिड होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद कर सकता है. ऐसे में टाइप 2 डायबिटीज के मरीज भी इसका सेवन कर सकते हैं.

कब्ज दूर करे: भीगे अंजीर के सेवन से कब्ज और पेट से जुड़ी परेशानियों को कम किया जा सकता है. बता दें कि, अंजीर में फाइबर होता है, जो मल त्याग को बढ़ावा दे सकता है. ऐसे में जो लोग कब्ज की समस्या से परेशान हैं उनको भीगी अंजीर और उसका पानी जरूर पीना चाहिए.

प्रजनन क्षमता सुधारे: अंजीर में जिंक, मैंगनीज, मैग्नीशियम और आयरन अच्छी मात्रा में होता है, जो रिप्रोडक्टिव हेल्थ को बढ़ावा देते हैं. इसके अलावा, इनमें हाई एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर सामग्री होने के कारण, ये ड्राई फ्रूट मेनोपॉज के बाद होने वाली समस्याओं से भी बचाता है.

वजन घटाने में कारगर: वजन कम करने के लिए भी अंजीर का सेवन किया जा सकता है. ऐसे में यदि आप मोटापा घटाने के लिए डाइट पर हैं तो अंजीर का सेवन एक बेहतर ऑप्शन है. दरअसल, वजन कम करने के लिए शरीर को बहुत ज्यादा फाइबर वाले फूड्स की जरूरत होती है, जोकि अंजीर पूर्ति कर सकता है.

बीपी कंट्रोल करे: अंजीर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर को फ्री रेडिकल्स से छुटकारा पाने और ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद कर सकते हैं. कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि अंजीर ट्राइग्लिसराइड लेवल को कम करने में मदद कर सकता है, जो हार्ट रिलेटेड प्रॉब्लम्स को काफी कम कर सकता है.

त्वचा निखारे: अंजीर के सेवन से स्किन से जुड़ी समस्याओं से निजात पा सकते हैं. बता दें कि, अंजीर के पानी से शरीर से मौजूद विषाक्त चीजों को बाहर निकालने में मदद मिल सकती है. इससे स्किन को हेल्दी रखने में मदद मिलती है. इसलिए आप त्वचा संबंधी किसी भी परेशानी से बचने के लिए अंजीर का सेवन कर सकते हैं.

Lalit Kumar

Share
Published by
Lalit Kumar

Recent Posts

Gold Rates Today 31 March, 2026: सोने की कीमत में जबरदस्त यू-टर्न, जानें आज खरीदना फायदे का सौदा या नुकसान?

Aaj Sone Ka Bhav 31 March 2026: कई सालों से, सोने को सबसे सुरक्षित निवेशों…

Last Updated: March 31, 2026 10:10:08 IST

RBSE 12th Result 2026 Declared: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, यहां है चेक करने का Direct Link

Rajasthan Board Result 2026 Declared: राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया…

Last Updated: March 31, 2026 10:03:26 IST

Is Stock Market Open Today: क्या आज खुला है शेयर बाजार? BSE और NSE के इस बड़े अपडेट को देख कर ही शुरू करें अपना ट्रेड!

भारत का सबसे बड़ा कमोडिटी एक्सचेंज, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (MCX) आज श्री महावीर…

Last Updated: March 31, 2026 09:56:35 IST

Tamil Nadu Election: विजय का बड़ा दावा, क्यों छोड़ी आरामदायक जिंदगी, स्टालिन से मुकाबला कैसे

Tamil Nadu Election: विजय ने कहा कि 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव डीएमके और टीवीके…

Last Updated: March 31, 2026 09:46:28 IST

रवींद्र जडेजा ने चेन्नई सुपर किंग्स से लिया बदला, सीएसके को दिए 2 गहरे जख्म; अब हो रहा होगा पछतावा

Ravindra Jadeja: इंडियन प्रीमियर लीग में कल राजस्थान रॉयल्स औऱ चेन्नई सुपर किंग्स के बीच…

Last Updated: March 31, 2026 09:21:02 IST

LPG Cylinder Price Today: गैस सिलेंडर के दामों में नया खेल! मिडिल ईस्ट की हलचल से झटका या राहत?

यह मूल्य वृद्धि ऐसे समय में हुई है, जब तेल विपणन कंपनियां (OMCs) अमेरिका, इजराइल…

Last Updated: March 31, 2026 08:31:39 IST