Riyan Parag: BCCI ने ऑलराउंडर रियान पराग को मैच खेलने के लिए तैयार रहने को कहा है. रियान पराग पूरी तरह से फिट हो गए हैं, जो चोटिल वाशिंग्टन सुंदर की जगह ले सकते हैं.
Riyan Parag May Play T20 World cup 2026
Riyan Parag: भारतीय ऑलराउंडर रियान पराग की किस्मत चमक गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रियान पराग टी20 वर्ल्ड कप में वाशिंग्टन सुंदर की जगह खेलते दिखाई दे सकते हैं. BCCI ने बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) को रियान पराग को मैच के लिए तैयार रखने का निर्देश दिया है. दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरुआती मुकाबलों के लिए वॉशिंगटन सुंदर की उपलब्धता को लेकर सस्पेंस बना हुआ है. अभी तक वाशिंग्टन सुंदर पूरी तरह से फिट नहीं हो पाए हैं. ऐसे में टीम मैनेजमेंट उनके रिप्लेसमेंट की तैयारी कर रहा है. अगर वाशिंग्टन सुंदर वर्ल्ड कप के शुरुआती मैचों में नहीं खेलते हैं, तो उनकी जगह रियान पराग खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं. ऐसे में रियान पराग को मैच-रेडी रहने का निर्देश दिया गया है. दिलचस्प बात यह है कि रियान पराग ने यो-यो टेस्ट भी पास कर लिया है. इसका मतलब है कि अब उनकी फिटनेस में कोई संदेह नहीं रह गया है.
भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले वनडे मैच के दौरान वाशिंग्टन सुंदर चोटिल हो गए थे. गेंदबाजी करने के दौरान उनकी बाईं पसली खिंच गई थी. इसके चलते सुंदर वनडे सीरीज के साथ ही टी20 सीरीज से भी बाहर हो गए थे. उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है. हालांकि अब कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सुंदर को पूरी तरह से फिट होने में अभी करीब दो हफ्ते का समय और लग सकता है. ऐसे में 7 फरवरी से शुरू हो रहे टी20 वर्ल्ड कप के शुरुआती मुकाबलों में सुंदर के खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है.
वाशिंग्टन सुंदर स्पिन गेंदबाजी के साथ लोअर ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हैं. ऐसे में रियान पराग उनके लाइक टू लाइक रिप्लेसमेंट होंगे. रियान पराग ऑफ स्पिन गेंदबाजी करने के साथ फिनिशर के तौर पर खेल सकते हैं.
रियान पराग पिछले 3 हफ्ते से बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में कंधे की सर्जरी के बाद रिकवरी कर रहे हैं. 24 साल के रियान पराग ने इस महीने की शुरुआत में रणजी ट्रॉफी के जरिए वापसी की थी, लेकिन सैयद मुश्तार अली ट्रॉफी के दौरान लगी चोट फिर से उबर आई. इसके चलते वे रणजी ट्रॉफी से भी बाहर हो गए. फिलहाल वह तेजी से रिकवर कर रहे हैं. रियान पराग नेट्स में अच्छी तरह से गेंदबाजी और बल्लेबाजी कर रहे हैं. उन्हें किसी तरह का दर्द महसूस नहीं हो रहा है. रिपोर्ट्स के अनुसार, रियान पराग 28 और 30 जनवरी को 2 सिमुलेशन मैच खेलने वाले हैं. इसके बाद वे 2 फरवरी को भारतीय टीम के मुंबई में जुटने पर स्टैंडबाय के तौर पर रिपोर्ट कर सकते हैं.
बताया जा रहा है कि 4 फरवरी को भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप से पहले वॉर्म-अप मैच खेल सकती है. हालांकि ICC की ओर से आधिकारिक वॉर्म-अप मैच तय नहीं किए गए हैं. ऐसे में टीम इंडिया 4 फरवरी को एक प्रैक्टिस मैच खेलने की तैयारी कर रही है. यह वॉर्म-अप मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला जा सकता है या फिर भारतीय टीम और इंडिया ‘A’ के बीच इंट्रा-स्क्वॉड मुकाबला खेला जाएगा.
पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…
चुनिंदा मॉडल्स पर 26% तक का कैशबैक, ₹888 से शुरू होने वाली EMI, जीरो डाउन…
पणजी (गोवा), 19 अक्टूबर: एक कैंपस में होनेवाली संस्कृति की समृद्धि को दर्शाते हुए पारूल…
Tiger Shroff Firing Case: कोटा पुलिस ने टाइगर श्रॉफ से जुड़ी कथित शूटआउट साजिश में…
Silver Rate Today 20 Oct 2026: दशहरे पर चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…
Gold Rate Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…