<

Summer Drinks: दूध का झंझट खत्म! इन 7 ‘कैल्शियम शॉट्स’ से लोहे जैसी मजबूत बनेंगी आपकी हड्डियां

Summer Drinks:दूध को हमेशा से ही कैल्शियम का अच्छा सोर्स मानते हैं. ये हड्डियों की मजबूती और दातों के लिए सदियों पुराना हेल्थ ड्रिंक बना हुआ है, लेकिन ऐसा कहना गलत होगा कि सिर्फ दूध से ही कैल्शियम मिलता है. यदि आपको दूध पसंद नहीं या लैक्टोज इन-टॉलरेंट हैं तो स्वाद और कैल्शियम से भरपूर ये 7 सुपरड्रिंक्स भी ट्राई कर सकते हैं.

Summer Drinks: जब भी डॉक्टर आपको कैल्शियम डाइट बढ़ाने के लिए कहते हैं तो दिमाग में सबसे पहले एक गिलास दूध ही आता है. लेकिन आपको ये जान लेना चाहिए कैल्शियम सिर्फ दूध से हीं नही, और भी दूसरे ड्रिंक्स से भी ले सकते हैं.  खासतौर पर जिन लोगों को डेयरी प्रोडक्ट और दूध पसंद नहीं होते, वो अपनी हड्डियों को मजबूत बनाने और कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए बताए गए 7 सुपर ड्रिंक्स भी ट्राई कर सकते हैं. ये सेहत और स्वाद के लिए अच्छे तो हैं ही, आपके शरीर में कुछ पोषक तत्वों की कमी को भी पूरा करते हैं. 

बादाम, सोया या ओट मिल्क

बाजार में बादाम का दूध, सोया मिल्क और ओट मिल्क आसानी से मिल जाता है. ये पोषण और कैल्शियम के मामले में लगभग गाय के दूध के समान ही होते हैं. हालांकि इनको खरीदने से पहले लेवल पर कैल्शियम की मात्रा और सावधानियां पढ़ लेनी चाहिए. यदि आपको दूध पीना पसंद नहीं है तो घर पर भी बादाम और ओट मिल्क बनाकर पी सकते हैं.

छाछ या लस्सी

हेल्दी डायजेशन और कैल्शियम की कमी को कुछ हद तक पूरा करने में दही का भी रोल है. दही और छाछ इसके ही प्रोडक्ट है, जिन्हें नेचुरल प्रो-बायोटिक भी कहते हैं. खासतौर पर गर्मियों में छाछ या लस्सी, दूध से कहीं जल्दी पच जाता है और लिवर हेल्थ इंप्रूव करता है. ये शरीर को अंदर से ठंडा और हाइड्रेटिड रखने के साथ-साथ शरीर के पोषण के लिए भी बेस्ट है.

नारियल का दूध

जैसे गर्मियों में नारियल पानी आपके शरीर को तरोताजा कर देता है. ठीक वैसे ही कोकोनट मिल्क से भी शरीर को हेल्दी फैट और कुछ मात्रा में कैल्शियम भी मिल जाता है. बेशक नारियल के दूध में डेयरी मिल्क जितना कैल्शियम नहीं होता, लेकिन ये रोजाना के लिए जरूरी कैल्शियल और मिनरल की खपत को पूरा सकता है.

स्मूदी

दूध पीना पसंद नहीं है तो अलग-अलग फल और सब्जियों की स्मूदी ट्राई कर सकते हैं. ये आपके शरीर में कैल्शियम के साथ-साथ दूसरे पोषक तत्वों को भी पहुंचा देगी. उदाहरण के लिए- दही और पालक की स्मूदी, केले की स्मूदी आदि. आप चाहें बाजार से योगर्ट भी ले सकते हैं, जिसमें कैल्शियम अलग से एड किया जाता है. ये शरीर की डेली कैल्शियम नीड को पूरा करने में मददगार है.

संतरे का रस

आमतौर पर लोग समझते हैं कि संतरा सिर्फ विटामिन-सी का ही सोर्स है, लेकिन असल में संतरे में भी कुछ मात्रा में कैल्शियम होता है. बाजार में मिलने वाले पैक्ड संतरे के जूस में भी कैल्शियम अलग से एड किया जाता है. ध्यान दें कि कम या नॉन- शुगर वाले पैक्ड जूस को ही लेना चाहिए. 

चने का सत्तू

चने का सत्तू भारत का ट्रेडीशनल ड्रिंक है, जो शरीर में कैल्शियम, फाइबर, प्रोटीन और मैग्नीशियम तक की जरूरतों को पूरा कर सकता है. 100 ग्राम सत्तू में लगभग 380 मिलीग्राम तक कैल्शियम होता है, ये डायजेस्टिव सिस्टम के साथ-साथ हड्डियों को भी मजबूती प्रदान करता है. डी-हाइड्रेशन और लू से बचाने में भी चने का सत्तू कारगर है. ये शरीर को अंदर से ठंडा रखता है.

राबड़ी

जौ और बाजरे की राबड़ी को भी कैल्शियम का नेचुरल सोर्स माना जाता है. देश के ज्यादातर ग्रामीण इलाकों में आज भी लोग हाइड्रेशन, ठंडक, पोषण और हड्डियों की मजबूती के लिए  बाजरे या जौ की घाट को छाछ में मिलाकर पीते हैं. ये शरीर की डेली कैल्शियम की जरूरत को पूरा करती है और पाचन को सुधारने में भी मददगार है.

Kajal Jain

Share
Published by
Kajal Jain

Recent Posts

मध्य प्रदेश का बुलडोजर काल! जब सड़कों पर निकाली जाती थी गैंगस्टरों की परेड; डर से छोड़ देते थे जुर्म की दुनिया

Sundar Lal Patwa: मध्य प्रदेश में जब सुंदर लाल पटवा मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने सड़कों…

Last Updated: April 11, 2026 16:41:07 IST

UP Vehicle Alert: 16 अप्रैल के बाद ये गाड़ियां नहीं बनवा पाएंगी PUC, नियम हुआ सख्त, अब क्या करना होगा

UP Vehicle Alert: उत्तर प्रदेश के वाहन चालकों के लिए एक बड़ा अपडेट: नई नीति…

Last Updated: April 11, 2026 16:26:38 IST

SRH vs PBKS: अभिषेक शर्मा का तूफान, अर्शदीप सिंह बेहाल, पड़ी इतनी मार, जिंदगी भर नहीं भूल पाएंगे

आईपीएल 2026 का 17वां मैच आज पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद (Punjab Kings vs Sunrisers…

Last Updated: April 11, 2026 16:26:15 IST

21 साल, 24 तबादले फिर भी अडिग, सिंघम IAS अधिकारी तुकाराम मुंडे की बेखौफ प्रशासनिक यात्रा पर एक नजर

IAS Tukaram Mundhe: IAS अधिकारी तुकाराम मुंडे, जिन्हें प्रशासनिक सेवा में एक गतिशील और अनुशासित…

Last Updated: April 11, 2026 16:22:58 IST

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि में बड़ा उलटफेर! 40% हिस्सा हुआ दोबारा शूट, जानें वजह

Salman Khan Matrabhoomi Update: सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को लेकर आए दिन कुछ न…

Last Updated: April 11, 2026 16:15:14 IST

Funny Jokes: तनाव दूर कर देंगे ये मजेदार जोक्स? संता-बंता की जुगलबंदी सुनकर हो जाएंगे लोटपोट

Joke of the day: अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी…

Last Updated: April 11, 2026 16:10:08 IST