<

Madhya Pradesh Bride Runs Away: एमपी गजब है! सुहागरात के 2 दिन बाद दूल्हे के साथ हुआ ‘खेला’ अब पंडित के पीछे पड़ा पूरा गांव

Madhya Pradesh Bride Runs Away: मध्य प्रदेश में दुल्हन शादी के तीन दिन बाद उस पंडित के साथ भाग गई जिसे फेरे लगवाए थे और मंत्र पढ़े थे. हैरत की बात यह है कि पंडित शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है.

Madhya Pradesh Bride Runs Away: शादी के मंडप से या फिर फेरों के दौरान भी दुल्हन के अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ भागने के मामले तो बहुत सुने होंगे,लेकिन मध्य प्रदेश के सिरोंज में एक दुल्हन ने अलग ही कारनामा कर डाला. वह दुल्हन बनकर तैयार थी और दू्ल्हा अपनी होने वाली अर्धांगिनी के साथ 7 फेरे भी ले चुका है. इस बीच लड़की शादी कराने वाले पंडित के साथ ही भाग गई. इस  मामले ने पूरे मध्य प्रदेश में लोगों लोगों चौंका दिया है. यह खबर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है. बताया जा रहा है कि शादी के 7 फेरे लेने के बाद दुल्हन पूरे रीति-रिवाज के साथ विदा हुई.वह ससुराल में तीन दिनों तक रही भी. इस दौरान सास-ससुर की सेवा भी की और पूरे ससुराल पक्ष का दिल भी जीता. तीन दिन बाद मायकी लौटी और पंडित के साथ भाग गई. 

शादीशुदा पंडित के 2 बच्चे भी

हैरत की बात यह है कि शादीशुदा पंडित के प्यार में आकर भागी दुल्हन ने एक साथ कई लोगों की जिंदगी बर्बाद की. पहली दूल्हे की और इसके बाद उसके पंडित के बच्चों की. पंडित पहले से शादीशुदा है और उसके 2 बच्चे भी हैं. लड़की का नाम सुषमा है, जबकि पंडित का नाम विनोद महाराज है. बताया जा रहा है कि शादी 7 मई, 2025 को बासौदा के आसठ गांव में दुल्हन  फेरे लेकर गई. इस शादी को विनोद महाराज नामक पंडित ने कराई थी.

मिली जानकारी के अनुसार, विनोद ने ही सुषमा और युवक की शादी करवाई और  फेरे करवाए. दुल्हन के चेहरे पर कोई भाव नहीं था. वह तो बहुत खुश थी, इसलिए किसी को शक नहीं हुआ.विदाई के बाद सुषमा अपने मायके गई. 23 मई पंडित विनोद को एक और शादी करवानी थी, लेकिन वह पहुंचे ही नहीं. पंडित की तलाश की गई, लेकिन नहीं मिले. इस दौरान सुषमा भी लापता हो गई.  बाद में पता चला कि सुषमा अपने साथ 1.5 लाख रुपये के गहने और 30 हजार रुपये की नगदी  भी ले गई.  विनोद और सुषमा का पिछले दो सालों से प्रेम संबंध था, लेकिन शादी करने के बाद क्यों भागे, यह बात हैरान कर देने वाली है. 

तीन परिवार परेशान

दुल्हन के पंडित के साथ भाग जाने से तीन-तीन परिवार परेशान हैं. दूल्हे का कहना है कि जब लड़की का पंडित के साथ अफेयर था तो उसने शादी ही क्यों की. वहीं, पंडित की पत्नी का रो-रो कर बुरा है. उसे अपने दो बच्चों की चिंता सता रही है, जिसका पिता गैर महिला के साथ भाग गया. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
JP YADAV

Recent Posts

Petrol Diesel Price 15 October 2026: सुबह 6 बजे जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, CNG ने दिया झटका! चेक करें ताजा भाव

Petrol and diesel prices today, October 15: मुंबई में, पेट्रोल का रिटेल प्राइस ₹111.21 प्रति…

Last Updated: October 15, 2026 08:06:54 IST

IND vs WI: चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्ट…

Last Updated: October 14, 2026 23:29:57 IST

यूट्यूबर ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें, 2018 के मानहानि मामले में कोर्ट ने फिर भेजा समन; 17 अक्टूबर को सुनवाई

Dhruv Rathee Defamation Case: यूट्यूबर ध्रुव राठी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. उनके खिलाफ…

Last Updated: October 14, 2026 22:19:36 IST

हनी सिंह की बढ़ी मुश्किलें; महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने फिर भेजा समन, पेश नहीं होने पर अल्टीमेटम

Honey Singh: रैपर हनी सिंह मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं. साइबर पुलिस ने…

Last Updated: October 14, 2026 21:24:45 IST

दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाने पर विवाद, धरने पर अंकिता भंडारी का परिवार, राहुल-प्रियंका ने दिया समर्थन

Dushyant Kumar Gautam: दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाए जाने पर विवाद के बीच अंकिता…

Last Updated: October 14, 2026 21:04:38 IST