इंडिया न्यूज (Benefits of Apple)
हमेशा अच्छे स्वास्थ्य के लिए दैनिक आहार में फलों को शामिल करने की सलाह हमेशा से दी जाती है। फलों का सेवन शरीर को बीमारियों से बचाने के साथ-साथ त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए किया जाना जरूरी है। फलों में अगर सेब की बात की जाए तो इसे सबसे खास माना जाता है। सेब आंतरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ स्किन को कई तहर से लाभ पहुंचाता है। तो चलिए जानते हैं स्किन के लिए सेब कैसे फायदेमंद है।
ये भी पढ़ें: आंखों में है ग्लूकोमा की समस्या, तो इन बातों का रखें ध्यान
Benefits of Apple
बढ़ती उम्र के साथ स्किन से संबंधित कई परेशानियां हो सकती हैं, जिनमें स्किन पर दिखने वाले एजिंग प्रभाव (जैसे चेहरे पर झुर्रियां) भी शामिल हैं। सेब में एंटीऑक्सीडेंट प्रभाव पाया जाता है, जो एजिंग के प्रभाव को कम कर झुर्रियों की परेशानियों से बचाव या उन्हें कम करने में सहायता कर सकता है।
अच्छी सेहत के लिए सेब खाने के लाभ तो आपने सुने ही होंगे। इसके साथ ही सेब का इस्तेमाल स्किन से जुड़ी सूजन की परेशानी जैसे एक्जिमा (त्वचा पर लाल चकत्तों के साथ खुजली और सूजन) और पफीनेस में लाभकारी हो सकता है। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है, जो स्किन से जुड़ी इंफ्लेमेटरी परेशानियों में राहत पहुंचाने का कार्य कर सकता है।
ये भी पढ़ें: जानिए करेला खाने के बाद किन चीजों से बनाएं दूरी, सफेद करेले के क्या हैं लाभ?
सेब का उपयोग ग्लोइंग त्वचा पाने के लिए भी किया जा सकता है। सेब विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट प्रभाव पाया जाता है। जो एजिंग के लक्षण जैसे झुर्रियों को कम कर सकते हैं और स्किन को चमकदार बनाने का कार्य कर सकते हैं।
अच्छी सेहत के साथ ही स्किन के लिए भी सेब के लाभ देखे जा सकते हैं। सेब में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाया जाता है, जो स्किन पर एंटी-एजिंग प्रभाव दिखा सकता है। इसके साथ सेब स्किन की सूजन को कम करने और मुंहासों से बचाव में भी सहायता कर सकता है। इसमें मौजूद एंटी माइक्रोबियल गुण स्किन को बैक्टीरियल संक्रमण से बचाने में मददगार हो सकता है।
स्किन पर सेब के रस को सीधे प्रयोग किया जा सकता है। सेब के छिलके के पाउडर को गुलाब जल के साथ मिक्स करके चेहरे पर पैक की तरह लगाया जा सकता है। आधे सेब को चेहरे पर धीरे-धीरे रगड़ते हुए क्लींजर की तरह प्रयोग किया जा सकता है। सेब के पाउडर को मुल्तानी मिट्टी के साथ मिक्स करके एप्पल फेस पैक बनाकर लगाया जा सकता है। रोजाना एक सेब का सेवन स्किन को झुर्रियों से बचाने के साथ ही स्किन पर ग्लो लाने में मददगार हो सकता है।
ये भी पढ़ें: जानिए त्वचा के लिए कैसे लाभकारी है तुलसी ?