<
Categories: हेल्थ

Benefits of Gajak: सर्दियों में क्यों खानी चाहिए गुड़, तिल और मूंगफली से बनी गजक, जानें एनीमिया समेत कई फायदे

सर्दियों के मौसम में लोगों को गजक खाना बहुत पसंद होता है, जो गुड़, तिल और मूंगफली से बनती हैं. ये स्वाद के साथ ही सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है.

Benefits of Gajak: सर्दियों का मौसम शुरू होते ही बाजारों में मूंगफली और मूंगफली और गुड़ से बनी गजक भी दिखाई देने लगती है. लोगों को गजक खाना बहुत पसंद होता है. गजक गुड़ और मूंगफली से बनाई जाती है. गजक को सर्दियों का सुपरफूड कहा जाता है, क्योंकि ये सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं होती. इसमें एंटी बैक्टीरियल गुण, कैल्शियम, मैग्नीशियम, प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड, आयरन, एंटी इंफ्लेमेटरी समेत तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं. 

खांसी-जुकाम में असरदार है गजक

बता दें कि गजक खांसी-जुकाम पर असरदार होती है. गुड़ और मूंगफली दोनों की ही तासीर गर्म होती है, जिससे शराीर में गर्मी बनी रहती है. गुड़ और मूंगफली में पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी बूस्ट करने में मददगार होती है. इसमें एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं और शरीर को बैक्टीरिया से बचाते हैं, जिससे सर्दी खांसी से बचाव हो सकता है.

जोड़ों के दर्द में राहत

अगर आप गजक का सेवन करते हैं तो जोड़ों के दर्द की परेशानी से राहत मिलती है. दरअसल, गुड़ और मूंगफली में कैल्शियम पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूती देता है.

पीरियड्स के दर्द और ऐंठन से राहत

NCBI की एक रिपोर्ट में पाया गया है कि गजक का सेवन करने से पीरियड्स के दौरान होने वाले पेट दर्द और ऐंठन से भी राहत मिलती है. इसमें खनिज, विटामिन-बी प्रोफाइल पाई जाती है, जो पीरियड्स के दौरान आरामदायक होता है. इसके अलावा मूंगफली में अच्छी मात्रा में  मैग्नीशियम, प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड आदि पाए जाते हैं. जो पीरियड्स के दर्द ससे राहत दिलाने में मददगार होते हैं. 

पाचन में सुधार करने में कारगर

गुड़ में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन क्रिया को ठीक रखता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है. इसका सेवन करने से खाना जल्दी पच जाता है और पेट से संबंधित समस्याओं से राहत मिलती है.

एनीमिया में राहत

गजक गुड़ और मूंगफली से बनती है. गुड़ आयरन का भी अच्छा स्रोत है. इसका सेवन करने से थकान कम होती है और हीमोग्लोबिन बढ़ता है और एनीमिया यानी खून की कमी दूर होती है. साथ ही ये ऊर्जा देने में भी कारगर है. 

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

UP Gold Silver Price Today: उत्तर प्रदेश के अलग-अलग शहरों में सोने-चांदी की कीमतें क्या है? खरीदारी से पहले यहां करें चेक

UP Gold Silver Price: देश में कई दिनों से सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी…

Last Updated: March 17, 2026 09:30:20 IST

Sehri/Iftar Time: आज इफ्तार और 18 मार्च का सेहरी टाइम क्या है? इस्लामिक कैलेंडर से नोट करें अपने शहर का समय

Ramadan 2026 Today Sehri/Iftar time: रमजान में सेहरी और इफ्तार का बहुत महत्व होता है.…

Last Updated: March 17, 2026 09:12:35 IST

CNG-PNG Price Today: गुरुग्राम में CNG-PNG के नए रेट जारी! गैस भरवाने से पहले तुरंत चेक करें आज की कीमत

CNG और PNG की कीमतें भारत में लाखों कंज्यूमर्स के लिए बहुत जरूरी हैं, खासकर…

Last Updated: March 17, 2026 08:31:31 IST

‘मुस्लिम मुल्क ही बना दुश्मन’,अफ़गान में पाकिस्तान का ‘कत्लेआम’, रात के अंधेरे में किए हमले में 400 लोगों की मौत, काबुल में मची चीख-पुकार

पाकिस्तान की वायुसेना ने अफ़गानिस्तान के भीतर घुसकर भीषण बमबारी की है, इस हमले में…

Last Updated: March 17, 2026 09:25:54 IST

LPG Cylinder Price Today: मिडिल ईस्ट तनाव का असर! देश के 8 बड़े शहरों में बदल गए LPG सिलेंडर के रेट

यह मूल्य वृद्धि ऐसे समय में हुई है, जब तेल विपणन कंपनियां (OMCs) अमेरिका, इजराइल…

Last Updated: March 17, 2026 08:28:56 IST