<

भेलपुरी या सेवपुरी: वेट लॉस जर्नी में कौन सा स्नैक सुरक्षित, किसमें होती हैं कितनी कैलोरी?

अगर आप हेल्थ कॉन्शियस हैं और कन्फ्यूजन में हैं कि डाइटिंग में भेलपुरी बेस्टट चाट है या सेवपुरी, तो न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. रोहिणी पाटिल ने इसकी पूरी जानकारी दी है. आइए जानते हैं कौन सी चाट सेहत के लिए बेहतर है?

Bhelpuri vs Sevpuri: जब भी चाट की बात आती है, तो पहला नंबर टिक्की का और दूसरा नाम भेलपूरी और सेवपूरी का आता है. हर बाइट में खट्टा, मीठा और खट्टा फ्लेवर का मजेदार मिक्सर होता है. इसमें कैलोरी कम पाई जाती हैं, इसके कारण वेट लॉस जर्नी पर फिटनेस के शौकीन लोगों के दिमाग में सबसे पहले ये सवाल आता है कि इनमें से आखिर कौन सा ऑप्शन ज्यादा अच्छा है? वेट लॉस जर्नी में भेलपुरी बेस्ट है या सेवपुरी? आइए न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. रोहिणी पाटिल से जानते हैं कि कौन सी चाट आपके लिए बेस्ट है?

भेलपुरी में कितनी कैलोरी?

न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. रोहिणी पाटिल ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि दोनो ही चाटों को देखकर लगता है कि वे नुकसान नहीं पहुंचाएंगी. हालांकि उनके बेस इंग्रीडिएंट्स उन्हें फैट और कैलोरी डेंसिटी के मामले में बिल्कुल अलग बनाते हैं. उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि भेलपुरी आमतौर पर हल्की होती है क्योंकि इसका बेस मुरमुरे का होता है. ये हवादार होते हैं और इनमें फैट कम होता है. ये उन लोगों के लिए कैलोरी-एफिशिएंट चाट में से एक बनाता है जो अपने वजन को कंट्रोल में रखने की कोशिश कर रहे हैं. इसमें 100–120 g सर्विंग में – कंट्रोल्ड चटनी और फरसाण के साथ 150–220 कैलोरी होती हैं. 

सेवपुरी में कितनी कैलोरी?

वहीं सेवपुरी की न्यूट्रिशनल पर्सनैलिटी बहुत अलग होती है. हर पूरी डीप-फ्राइड पापड़ी पर बनती है. इसके ऊपर खूब  सारा नायलॉन सेव डाला जाता है. ये एक साइलेंट कैलोरी बम माना जाता है. थोड़ी सी मुट्ठी भर सेव में भी 70–100 कैलोरी बढ़ सकती हैं. एक स्ट्रीट-स्टाइल प्लेट में आमतौर पर हर सर्विंग में 250–350 कैलोरी होती हैं. इसमें इसका मुख्य कारण फैट-हैवी नियॉन सेव है. ये चने के आटे से बनता है और इसे डीप फ्राई किया जाता है. बता दें कि नायलॉन सेव में फैट ज्यादा होता है और एनर्जी-डेंस होता है. यही सबसे बड़ा फैक्टर है जो सेवपुरी कैलोरी और सैचुरेटेड फैट दोनों में ज्यादा हैं. 

सेवपुरी या भेलपुरी क्या बेहतर?

सेवपुरी के सेव की तरह भेलपुरी में फरसान होता है, जो कैलोरी-डेंस होती है. वहीं भेलपुरी में फरसान की मात्रा बहुत कम होती है. न्यूट्रशनिस्ट का मानना है कि कैलोरी का फायदा तब होता है, जब दूसरे ऐड-ऑन को कंट्रोल किया जाए. मुरमुरे में कैलोरी कम पाई जाती है. जो लगभग 20-25 कैलोरी प्रति टेबलस्पून होती है. इसमें मीठी चटनी, एक्स्ट्रा मूंगफली, नमकीन, या सब कुछ तेल में मिलाकर फैट सॉस इसकी कैलोरी को और बढ़ा सकते हैं. अगर चटनी का इस्तेमाल कम किया जाए और तेल का कम इस्तेमाल किया जाए, तो भेलपुरी में कैलोरी काउंट 200 से कम रहती है.

डाइट के लिए क्या खाएं?

अगर आप अपनी डाइट को बिना खराब किए इसे खाना चाहते हैं, तो एक स्ट्रीट-स्टाइल प्लेट लें जो लगभग 1 से 1.5 कप हो. वहीं इसमें फरसान, सब्जियां और हल्की चटनी लेनी चहिए. वहीं सेवपुरी के लिए 8-10 पूरी का जगह, 4-6 ही खाने की सलाह दी जाती है. इनमें कम से कम सेव डालें. साफ है कि भेलपुरी में मुरमुरे और कच्ची सब्जियां ज्यादा डाली जाती हैं. इसके कारण इसमें ज्यादा न्यूट्रिशन होते हैं. वहीं सेवपुरी में फ्लेवर तो होता है लेकिन पापड़ी और सेव के जोड़ के कारण इसमें ज्यादा फैट, सोडियम और रिफाइंड कार्ब्स होते हैं.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

घर में इमली का पौधा लगा है? वास्तु के अनुसार बढ़ सकती हैं बड़ी परेशानियां,जानिए घर पर इसका क्या पड़ता है असर

Tamarind Plant Vastu: वास्तु शास्त्र में घर के आसपास मौजूद पेड़-पौधों को बेहद महत्वपूर्ण माना…

Last Updated: May 11, 2026 16:43:46 IST

पहली कैबिनेट बैठक में सीएम सुवेंदु अधिकारी का बड़ा धमाका! आयुष्मान भारत समेत की योजनाओं को दी हरी झंडी

West Bengal Cabinet Decisions: सीएम सुवेंदु अधिकारी ने सोमवार को घोषणा की कि राज्य केंद्र…

Last Updated: May 11, 2026 16:22:56 IST

Rajasthan: सीएम भजनलाल शर्मा ने मजदूर के घर किया भोजन, स्वादिष्ट भोजन से हुए बेहद प्रभावित! जमकर की तारीफ

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल ने आमेर के मजदूर लादूराम के घर खाना खाया.…

Last Updated: May 11, 2026 14:15:18 IST

पाकिस्तान दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का एलान, LSG का धाकड़ बैटर बना कप्तान, IPL पर क्या असर?

Aus vs Pak: ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान और बांग्लादेश दौरे के लिए अपनी टीम का एलान…

Last Updated: May 11, 2026 13:23:25 IST

Mount Litera Zee School Surat के विद्यार्थियों ने किया अडानी पोर्ट, हजीरा का शैक्षणिक भ्रमण

सूरत (गुजरात) [भारत], 8 मई: इस भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को पोर्ट संचालन, लॉजिस्टिक्स तथा…

Last Updated: May 11, 2026 13:12:37 IST

जीएसईबी कक्षा 10 एवं 12 के छात्रों के उत्कृष्ट परिणाम श्री गुरुकृपा विद्या संकुल

सूरत (गुजरात) [भारत], 8 मई: हमें यह बताते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि…

Last Updated: May 11, 2026 13:38:15 IST