<
Categories: हेल्थ

Delhi- NCR में बढ़ते AQI के खतरे से बचने के लिए अपनी डाइट में तुरंत शामिल करें ये चीज

Jaggery Benefits: दिल्ली- NCR में AQI धीरे- धीरे बढ़ता जा रहा है, ऐसे में अपनी रेस्पिरेटरी हेल्थ को दुरुस्त करने के लिए गुड़ अपनी डाइट में जरुर शामिल करें.

Jaggery Benefits in Pollution: दिल्ली- NCR में प्रदूषण का स्तर धीरे- धीरे बढ़ता नजर आ रहा है और साथ ही सर्दियों की शुरूआत भी हो रही है ऐसे में आप अपने खान-पान और जीवनशैली में कई बदलाव देखने को मिलते हैं. ठंडी हवाओं और बदलते मौसम के कारण शरीर को अतिरिक्त ऊर्जा और पोषण की आवश्यकता होती है. इसी दौरान हम अपनी डाइट में ऐसे फूड्स शामिल करते हैं, जो शरीर को गर्म और स्वस्थ बनाए रख सकें. इनमें से एक बेहद लाभकारी और प्राकृतिक विकल्प है गुड़. गुड़ केवल मिठास देने वाला नहीं है, बल्कि यह सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद है. यह गन्ने या खजूर के रस से बनाया जाता है और आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम और बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन का बेहतरीन स्रोत है। इसके अलावा इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण शरीर को प्रदूषण और सर्दियों में होने वाली बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं.

रेस्पिरेटरी स्वास्थ्य में सुधार

सर्दियों में प्रदूषण और धूल-मिट्टी के कण अधिक सक्रिय हो जाते हैं, जिससे सांस संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है. गुड़ शरीर में जमा विषाक्त पदार्थों और प्रदूषकों को बाहर निकालने में मदद करता है. नियमित सेवन से लंबे समय तक दूषित हवा के संपर्क में रहने के कारण होने वाली रेस्पिरेटरी परेशानियों का खतरा कम होता है.

फेफड़ों और रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट को साफ करना

गुड़ के प्राकृतिक गुण रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट को स्वच्छ रखने में मदद करते हैं. यह फेफड़ों को हवा में मौजूद हानिकारक कणों से होने वाले नुकसान से बचाता है. इसलिए दिल्ली और अन्य प्रदूषित शहरों में गुड़ का सेवन विशेष रूप से लाभकारी हो सकता है.

इम्युनिटी को बढ़ाना

सर्दियों में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर पड़ जाती है, जिससे सर्दी, खांसी और अन्य संक्रमण जल्दी फैलते हैं. गुड़ का नियमित सेवन इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करता है और शरीर को मौसमी संक्रमणों से लड़ने के लिए मजबूत बनाता है.

बीमारियों से सुरक्षा

गुड़ में मौजूद पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट गुण शरीर को प्रदूषण और ठंड से होने वाली बीमारियों से लड़ने में सक्षम बनाते हैं. इसका नियमित सेवन शरीर की स्वाभाविक प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों को कम करता है.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

सीमा पर सांप और मगरमच्छ की होगी तैनाती? सुरक्षा के लिए BSF बना रही खास प्लान; घुसपैठियों की खैर नहीं

Border Security Force: भारत-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा को लेकर अब सीमा सुरक्षा बल सांप, मगरमच्छ…

Last Updated: April 6, 2026 09:25:21 IST

रणबीर की बेटी राहा को रामायण में कैसे हुई दिलचस्पी ? एक्टर ने खुद किया खुलासा

Ramayana:रणबीर कपूर ने बताया कि यह फिल्म घर पर लगातार चर्चा का विषय बनी हुई…

Last Updated: April 6, 2026 08:53:01 IST

LPG Price: छोटा पैकेट बड़ा धमाका! अप्पू सिलेंडर ने दिखाए असली रंग, कैसे बड़े की कीमतों को भी किया फेल?

LPG Small Cylinder: मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध की वजह से भारत में LPG…

Last Updated: April 6, 2026 08:27:43 IST

8th Pay Commission: कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA में हो सकती है बढ़ोतरी, खाते में आएगा मोटा पैसा

DA Hike Update: लाखों केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी खुशखबरी मिलने वाली…

Last Updated: April 6, 2026 08:21:20 IST

IPL 2026 Point Table: 11 मैचों के बाद कौन सी टीम टॉप पर है? पर्पल और ऑरेंज कप का भी जानिए हाल

IPL 2026 Point Table: आईपीएल 2026 में अब तक 11 मैच खेले जा चुके हैं.…

Last Updated: April 6, 2026 08:10:16 IST

Aadhaar Update: अब आधार अपडेट करना हुआ और आसान, नए मोबाइल ऐप से सहज हुआ काम, मिनटों में करें बदलाव

Aadhaar Update: नए आधार ऐप की सहायता से, आप घर बैठे ही अपना पता, मोबाइल…

Last Updated: April 6, 2026 07:22:03 IST