India News(इंडिया न्यूज),Diabetes: डायबिटीज आज के समय में एक ऐसी बीमारी बन गई है कि लोग तेजी से इसकी चपेट में आ रहे हैं। इसका एक कारण आनुवांशिक भी माना जा सकता है। क्योंकि ऐसा कहा जाता है कि अगर घर में किसी को ये बीमारी है तो आपको भी हो सकती है। इसलिए इस बीमारी से बचने के लिए आपको अपने खान-पान का खास ख्याल रखने की जरूरत है। दरअसल इस बीमारी की सबसे बुरी बात ये है कि एक बार हो जाने के बाद इसे जड़ से खत्म नहीं किया जा सकता। इसे सिर्फ दवाइयों और खान-पान से ही कंट्रोल किया जा सकता है। खासकर खान-पान, डायबिटीज के मरीजों को अपने खास का खास ख्याल रखने की जरूरत है।
डायबिटीज के मरीजों को ऐसी चीजों का सेवन करने की सलाह दी जाती है, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद कर सकती हैं। क्या आप जानते हैं कि कुछ हरी सब्जियां ऐसी भी हैं, जिनके सेवन से ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। आइए जानते हैं कौन सी 5 सब्जियां डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद कर सकती हैं।
Whole grain for diabetes: डायबिटीज के मरीजों के लिए संजीवनी!
डायबिटीज के मरीजों के लिए करेला एक औषधि की तरह काम करता है। इसमें विटामिन, मिनरल और फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं। रोजाना इसका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद मिल सकती है।
ब्रोकली का सेवन भी डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। इसमें पाया जाने वाला क्रोमियम इंसुलिन को बाहर निकालने में मदद करता है। इसके अलावा ब्रोकली में फाइबर भी पाया जाता है जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है जिससे ब्लड शुगर भी नियंत्रित हो सकता है।
डायबिटीज के मरीजों के लिए पालक का सेवन भी काफी फायदेमंद हो सकता है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है। इसके अलावा इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद करते हैं।
डायबिटीज के मरीजों के लिए लौकी का सेवन भी काफी फायदेमंद हो सकता है। इसमें फाइबर और पानी भरपूर मात्रा में होता है जो सेहत के लिए फायदेमंद होता है।
100 साल बाद बन रहा 6 ग्रहों का दुर्लभ योग, इन राशियों को मिलेगा धन, सफलता और तरक्की!
डायबिटीज के मरीजों के लिए भिंडी का सेवन भी सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, इसमें भरपूर मात्रा में घुलनशील फाइबर होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है।