India News (इंडिया न्यूज),Heart Blockage: भारत में दिल की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। गलत खान-पान और खराब लाइफस्टाइल के कारण ये बीमारियां युवाओं को भी अपनी चपेट में ले रही हैं। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के एक आंकड़े के मुताबिक पिछले दस सालों में भारत में दिल की बीमारियां तेजी से बढ़ी हैं। इसमें दिल से जुड़ी कई समस्याएं हैं। इसमें हार्ट ब्लॉकेज शुरुआती लक्षण है।
हार्ट ब्लॉकेज का पता लगाने के लिए कई तरह की जांच कराई जा सकती हैं, लेकिन हार्ट में ब्लॉकेज की सटीक जानकारी एंजियोग्राफी करवाने से मिलती है। यह एक खास तरह की एक्स-रे जांच होती है। इसमें धमनियों में डाई का इंजेक्शन लगाकर ब्लॉकेज की स्थिति का पता लगाया जाता है। एंजियोग्राफी टेस्ट में डॉक्टर मरीज के रक्त प्रवाह को देखने के लिए धमनियों में एक खास डाई इंजेक्ट करते हैं। इस डाई की मदद से एक्स-रे में साफ पता चलता है कि ब्लॉकेज कहां है और यह कितनी गंभीर है।
Heart Blockage: नसों को चारों ओर से घेर चुकी है गंदगी
अगर किसी व्यक्ति का दिल ठीक से काम नहीं करता है, तो उसे कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। कई बार दिल में विकार या दिल में ब्लॉकेज की वजह से व्यक्ति की मौत भी हो सकती है। इसलिए जब भी शरीर में कोई असामान्य गतिविधियां होने लगे या दिल की धड़कन अचानक बढ़ जाए या थोड़ा चलने पर सांस लेने में दिक्कत होने लगे, तो डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी हो जाता है। आजकल युवाओं में भी हार्ट ब्लॉकेज की समस्या तेजी से बढ़ रही है। गलत जीवनशैली और असंतुलित खानपान की वजह से हार्ट ब्लॉकेज के मामले बढ़ रहे हैं। हार्ट ब्लॉकेज के लिए सबसे पहले एंजियोग्राफी टेस्ट करवाना चाहिए। इससे पता चलता है कि व्यक्ति में कितने प्रतिशत हार्ट ब्लॉकेज है।
हल्के शारीरिक गतिविधि के दौरान दिल पर जोर पड़ना, दिल की धड़कन का अचानक बढ़ जाना, सांस फूलना, घबराहट होना, ऐसे कई लक्षण मरीज में दिखने लगते हैं। हार्ट ब्लॉकेज के गंभीर लक्षण तब दिखते हैं जब दिल की धमनियों में 70% या उससे ज़्यादा ब्लॉकेज हो। इस स्थिति में शरीर में खून और ऑक्सीजन का प्रवाह ठीक से नहीं हो पाता, जिससे शरीर में कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं।
जैसे, सीढ़ियां चढ़ते समय, तेज़ चलते समय या दौड़ते समय आपकी सांस फूलने लगती है। इस स्थिति में आपके दिल में ब्लॉकेज के लक्षण पहले से ही दिखने लगते हैं। ऐसे में इस समस्या को नज़रअंदाज़ करना जानलेवा हो सकता है। अक्सर लोग इन बातों को नज़रअंदाज़ करने लगते हैं। ऐसे में हार्ट अटैक या दिल से जुड़ी परेशानियां बढ़ने लगती हैं।
एलर्जी बन गई काल… CT स्कैन करते ही महिला को मिली ऐसी दर्दनाक मौत, डॉक्टर्स के भी छूटे पसीने
Disclaimer: इंडिया न्यूज़ इस लेख में सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए बता रहा हैं। इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.