Hindi News / Health / Dirt Stuck Intestines Cleaning Try Home Remedies

आंतों की जड़ों में फस गई है गंदगी, साफ करना हो गया है मुश्किल, कर लें ये देशी उपाय!

Unhealthy intestine: आजकल लोग खाने की चीजों के साथ एक्सपेरिमेंट करना पसंद करते हैं लेकिन इस बात से अनजान हैं

BY: Preeti Pandey • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज),Unhealthy intestine: आजकल लोग खाने की चीजों के साथ एक्सपेरिमेंट करना पसंद करते हैं लेकिन इस बात से अनजान हैं कि खान-पान में अनियमितता पेट की समस्याओं का कारण बन सकती है। यही वजह है कि पिछले कुछ समय से लोगों में पेट से जुड़ी समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। आज के समय में लगभग हर तीसरा व्यक्ति पेट की समस्याओं से परेशान है। दरअसल, भोजन को पचाने के लिए आंतों का स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है। अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं तो सबसे जरूरी है कि आप अपने पाचन को बेहतर बनाने की कोशिश करें और आंतों की सेहत का खास ख्याल रखें। आंतों में गंदगी जमा होने के कई कारण हो सकते हैं।

टॉक्सिक आंतों के कारण

अपच

जिंदगीभर के लिए मिल जाएगी बवासीर से  मुक्ति…इस 1 जबरदस्त डाइट को अपने डेली रूटीन में एड करके देखें आप, पेट का हर रोग होगा दफा!

Unhealthy intestine: आंतों की जड़ों में फस गई है गंदगी

कमजोर पाचन क्रिया भी आंतों में गंदगी जमा होने का कारण हो सकती है। अगर आपके शरीर का पाचन तंत्र ठीक से काम नहीं करता है, तो इसकी वजह से भी आंतों में गंदगी जमा होने लगती है। अगर आप जो खा रहे हैं, वह ठीक से पच नहीं रहा है, तो यह खाना आंतों में रह सकता है और गंदगी जमा होने का कारण बन सकता है।

डिहाइड्रेशन

डिहाइड्रेशन की वजह से भी आंतों में गंदगी जमा हो सकती है। पानी की कमी से पाचन प्रक्रिया प्रभावित होती है और आंतों में गंदगी जमा हो सकती है। शरीर में पानी की कमी होने से पाचन शक्ति कम हो जाती है और पाचन तंत्र से जुड़ी दूसरी समस्याएं भी होने लगती हैं।

शराब और धूम्रपान

खराब जीवनशैली के साथ-साथ खराब खान-पान और अत्यधिक शराब या धूम्रपान भी आंतों को नुकसान पहुंचा सकता है, जिससे आंतों में गंदगी जमा हो सकती है।

आंतों से गंदगी कैसे साफ करें?

त्रिफला

त्रिफला एक आयुर्वेदिक औषधि है जो आपकी आंतों को साफ करने में मददगार हो सकती है और आंतों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में भी मदद करती है। इसमें आंवला, हरड़ और बहेड़ा होता है, जो पाचन को बेहतर बनाता है। जिससे कब्ज और अपच जैसी समस्याओं को दूर किया जा सकता है। आयुर्वेदाचार्य की सलाह पर रोजाना सीमित मात्रा में त्रिफला का सेवन आपकी आंतों के स्वास्थ्य को बेहतर बना सकता है।

हल्दी और शहद

आंतों की सफाई के लिए हल्दी और शहद का मिश्रण भी फायदेमंद साबित होता है। हल्दी में मौजूद एंटी-वायरल, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण आंतों को स्वस्थ बनाते हैं और उनकी सफाई में मदद करते हैं। यह पाचन को भी बेहतर बनाता है, जिससे पेट की समस्याएं कम होती हैं।

डायबिटीज ने जाम कर दिया है शरीर, इस हिस्से पर कर लिया है कबजा, कर लें ये उपाय छुमंतर होगा दर्द!

गर्म पानी के साथ नींबू

रोजाना सुबह गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने से भी आंतों की सफाई हो सकती है। नींबू के रस में भरपूर मात्रा में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो आंतों के संक्रमण को दूर करता है और पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है।

हर्बल चाय

पुदीना, तुलसी, अदरक और सौंफ जैसी हर्बल चाय भी आपकी आंतों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद कर सकती है। इनमें मौजूद प्राकृतिक तत्व आपके पाचन को बेहतर बनाते हैं और आंतों को साफ करते हैं।

300 पार पहुंच गया है शुगर? ये ‘चमत्कारी उपाय’ दिलाएगा 5 दिनों में आराम, बस सेवन का देना होता है ध्यान और देखें कमाल!

Tags:

Unhealthy Intestine

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue