<
Categories: हेल्थ

क्या पुरुष Pregnant हो सकते हैं? अमेरिकी सीनेट में उठा विवादास्पद सवाल सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

अमेरिकी सीनेट की एक सुनवाई में भारतीय मूल की प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. निशा वर्मा का जवाब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. अमेरिका में गर्भपात अधिकारों को लेकर लंबे समय से बहस चल रही है.

अमेरिकी सीनेट की एक सुनवाई में भारतीय मूल की प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. निशा वर्मा का जवाब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. सीनेटर जोश हॉली ने उनसे सीधे पूछा, “क्या पुरुष गर्भवती हो सकते हैं?” इस सवाल ने लिंग पहचान, जीव विज्ञान और गर्भपात अधिकारों पर तीखी बहस छेड़ दी.
यह मुद्दा अमेरिका की सीनेट से लेकर सोशल मीडिया तक चर्चा का विषय बन गया है. जानिए क्या है पूरा मामला?

घटना का पूरा विवरण

यह सुनवाई स्वास्थ्य, शिक्षा, श्रम और पेंशन समिति में हुई, जहां रासायनिक गर्भपात दवाओं के जोखिमों पर चर्चा चल रही थी. डॉ. वर्मा ने शुरुआत में “प्रेग्नेंट पीपल” शब्द का इस्तेमाल किया, जिससे सीनेटर हॉली भड़क गए. उन्होंने जोर देकर पूछा कि क्या पुरुष भी गर्भ धारण कर सकते हैं? वर्मा ने संयम से जवाब दिया कि दुनिया में ट्रांसमेन और नॉन-बाइनरी लोग हैं, जो मासिक धर्म होते हैं और गर्भवती हो सकते हैं. इसलिए चिकित्सा में केवल “महिलाएं” कहना पर्याप्त नहीं है. “महिलाओं की सुरक्षा: रासायनिक गर्भपात दवाओं के खतरों को उजागर करना” शीर्षक वाली HELP समिति की सुनवाई में यह मुद्दा सामने आया है. 
सीनेटर हॉली ने कहा कि यह विज्ञान के आधार पर जैविक सत्य स्थापित करने का प्रयास है, जबकि वर्मा ने सवाल के उद्देश्य पर सवाल उठाया. यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लाखों व्यूज बटोर चुका है. 

डॉ. निशा वर्मा कौन हैं?

निशा वर्मा उत्तर कैरोलिना में भारतीय अप्रवासी माता-पिता की बेटी हैं. उन्होंने उत्तरी कैरोलिना यूनिवर्सिटी से मेडिकल डॉक्टरेट, एमोरी यूनिवर्सिटी से MPH और जीव विज्ञान व मानवशास्त्र में स्नातक किया है. उन्होंने बेथ इजराइल डिकॉन्सेस मेडिकल सेंटर से इंटर्नशिप व रेजिडेंसी पूरी की है. वे दो बोर्ड प्रमाणित स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं और जटिल परिवार नियोजन में उन्हें महारत हासिल है. वह US में फिजिशियंस फॉर रिप्रोडक्टिव हेल्थ की सीनियर मेंबर हैं और प्रजनन स्वास्थ्य सलाहकार हैं. 

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं

वायरल वीडियो ने लोगों को दो पक्षों में बांट दिया है. एक तरफ महिलाओं और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने वर्मा के धैर्य व स्पष्टता की तारीफ की, कहा कि यह महिलाओं के अधिकारों की रक्षा है, वहीं दूसरी तरफ आलोचकों ने उन्हें “विज्ञान से भटकना” बताया. रिपब्लिकन सीनेटरों ने इसे जेंडर पहचान थोपने का उदाहरण माना. भारत में भी इस पर चर्चा जोरों पर रही, जहां कई लोगों ने भारतीय मूल की इस डॉक्टर पर गर्व जताया. 

अमेरिका में गर्भपात का मामला

डॉब्स बनाम जैक्सन महिला स्वास्थ्य संगठन मामले में अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट के 2022 के फैसले ने गर्भपात के संवैधानिक अधिकार को पलट दिया, जो रो बनाम वेड के तहत लगभग 50 वर्षों से लागू था. डॉब्स के फैसले से पहलेसभी राज्यों में भ्रूण के जीवित रहने तक गर्भपात की अनुमति थी. डॉब्स के फैसले के तहत उस संघीय मानक को समाप्त कर दिया गया, जिससे राज्यों को जीवित रहने से पहले गर्भपात पर प्रतिबंध लगाने या उसे सीमित करने की अनुमति मिल गई. जिसके बाद से अमेरिका में गर्भपात अधिकारों को लेकर बहस छिड़ी हुई है. 
यह घटना अमेरिका में गर्भपात अधिकारों की बहस को दर्शाती है, जहां जैविक तथ्य बनाम लिंग पहचान का टकराव तेजी से उभरा है. हालांकि डॉ. वर्मा ने जोर दिया कि डॉक्टरों की जिम्मेदारी सुरक्षित चिकित्सा सलाह देना है, न कि राजनीतिक बयानबाजी. 

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivangi Shukla

Recent Posts

24 गेंदों में 10 डॉट बॉल, दिए सिर्फ एक बाउंड्री और झटके 3 विकेट, GT के लिए संकट मोचक बने राशिद खान

Rashid Khan Magic Spell: आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच हुई कांटे…

Last Updated: April 9, 2026 01:15:02 IST

भारत में अवैध रूप से हुए दाखिल, कर रहे थे घिनौना काम, NIA की स्पेशल कोर्ट ने 4 बांग्लादेशी को सुनाई सजा

Bangladeshi Citizens Sentence: नापोल, जशोर और अखौरा के रास्ते बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत…

Last Updated: April 9, 2026 00:51:18 IST

IITian बाबा ने अपनी दुल्हन को सट्टी से क्यों सोंटा? शादी की सुर्ख़ियों के बाद सोशल मीडिया पर छाया यह रस्म!

IIT Baba Abhay Singh और प्रीतिका की शादी के बाद 'संटा-संटी' रस्म की तस्वीर चर्चा…

Last Updated: April 9, 2026 00:09:59 IST

दौराला में पलटी सेंट मैरी एकेडमी की स्कूल बस, चीख-पुकार के बीच ग्रामीणों ने बचाई मासूमों की जान, देखें वीडियो!

मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र में सेंट मैरी एकेडमी की एक बस उस समय दुर्घटनाग्रस्त…

Last Updated: April 8, 2026 23:47:45 IST

Israel-Iran War: जंग ने लिया खतरनाक मोड़! सीजफायर के बाद भी इजरायल कर रहा हमला, ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट दोबारा किया बंद

Hormuz Strait News: इजरायल-लेबनान युद्ध के बीच ईरान ने दी हॉर्मुज़ बंद करने की चेतावनी.…

Last Updated: April 8, 2026 22:35:40 IST