<

छलका मनोज तिवारी का दर्द….30 लाख के बजट में बनी यह भोजपुरी फिल्म, कमाए 54 करोड़! फिर भी नहीं मिला अवॉर्ड

Manoj Tiwari Superhit Film: मनोज तिवारी की ऐसी फिल्म, जिसने रचा था इतिहास और दिलाइ भोजपुरी सिनेमा को मिली पहचान, फिर भी INCA अवॉर्ड्स ने इस सुपरहिट फिल्म को अवॉर्ड नहीं दिया, जिसकी वजह से अब एक्टर ने दुख जताया है.

Manoj Tiwari Superhit Film: मनोज तिवारी भोजपुरी सिनेमा के बेहतरीन अभिनेता में से एक है, एक्टर में अपनी दमदार अदाकारी और गायकी से लागों लोगों का दिल जीता हैं. मनोज तिवारी की ऐसी फिल्म है, 30 लाख के बजट में बनी थी, लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 54 करोड़ रूपये तक की कमाई की थी. लेकिन फिर भी मुंबई में आयोजित INCA अवॉर्ड्स में इस सुपरहिट फिल्म को अवॉर्ड ना मिलने  की वजह से एक्टर को दुख हुआ है. 

मनोज तिवारी को फिल्म के लिए अवॉर्ड ना मिलने पर हुआ दुख

कुछ दिनों पहले मुंबई में इंडियन नेशनल सिने एकेडमी (INCA) अवॉर्ड्स की अनाउंसमेंट हुई थी. इस बड़े  अवॉर्ड फंक्शन में टीवी और बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी इंडस्ट्री के भी कई बड़े स्टार्स शामिल हुई. गेस्ट लिस्ट में भोजपुरी एक्टर और राजनेता मनोज तिवारी का नाम भी शामिल था. इस इवेंट में एक्टर ने अपनी स्पीच की शुरुआत एक चौंकाने वाले बयान से की थी. अवॉर्ड फंक्शन में मनोज तिवारीने कहा थी की उनकी सुपरहिट फिल्म को अवॉर्ड ना मिलने का उन्हें बेहद दुख है. 

मनोज तिवारी ने अवॉर्ड्स इवेंट में दिया बड़ा बयान

इंडियन नेशनल सिने एकेडमी अवॉर्ड्स के इवेंट में मनोज तिवारी ने कहा कि मेरी एक भोजपुरी फिल्म 30 लाख के बनी थी और उसने 54 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था, लेकिन फिर भी लेकिन ना तो डायरेक्टर को कोई अवॉर्ड मिला और ना ही राइटर को. एक्ट ने आगे कहा कि विष्णु ने एक ऐसा प्लेटफॉर्म दिया है, जिससे हम सब एक-दूसरे को जानने लगे और लोगों में भी हमारी भी थोड़ी पहचान हुई. मुझे भरोसा है कि INCA एक बहुत बड़ा कदम है और ये और भी बड़ा बनेगा. लोगों का कहना है कि इस अवॉर्ड्स इवेंट में मनोज तिवारी अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘ससुरा बड़ा पैसावाला’ की बात कर रहे थे.

INCA के फाउंडर ने किया रिएक्ट

मनोज तिवारी के इस बयान के बाद INCA के फाउंडर विष्णु वर्धन इंदुरी ने भी रिएक्ट किया था, उन्होंने कहा था कि हमारा लक्ष्य एक स्थायी नेशनल संस्था बनाना है, इसलिए INCA को  ईमानदारी के मकसद के साथ बनाया जा रहा है, जो इंडस्ट्रीज के बीच सहयोग बढ़ाए, उत्कृष्टता को निष्पक्ष तरीके से सम्मान दे,

फिल्म ‘ससुरा बड़ा पईसावाला’ ने कमाए बॉक्स ऑफिस पर करोंड़ों

बता दें मनोज तिवारी की फिल्म ‘ससुरा बड़ा पईसावाला’ 2003 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में उनके साथ रानी चटर्जी भी नजर आई थी. फिल्म का निर्देशन अजय सिन्हा ने किया था. यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी, जिसमें प्यार, संघर्ष और सामाजिक विरोध को दिखाया गया था 30 लाख के बेहद कम बजट में बनी इस फिल्मे ने बॉक्स ऑफिस पर 54 करोड़ का कलेक्शन किया था और इतिहास रच दिया था. माना जाता है कि इस फिल्म के जरिए भोजपुरी सिनेमा को नई पहचान मिली थी. 

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Recent Posts

Asia Cup Rising Stars 2026: पहले बल्ले से बरसे रन, फिर गेंद से मचा कहर, भारत A ने नेपाल को 306 रन से रौंदकर रचा इतिहास

Asia Cup Rising Stars 2026: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में भारत A ने नेपाल…

Last Updated: November 20, 2026 22:29:40 IST

लखीमपुर में हरेंद्र हत्याकांड का खुलासा, पत्नी और गांव का युवक गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल बांका पाइप बरामद

Lakhimpur Kheri murder case: लखीमपुर खीरी के निषादनगर घोला गांव में 30 वर्षीय हरेंद्र की…

Last Updated: November 20, 2026 22:23:30 IST

पीली साड़ी, लाल चुनरी और माथे पर मौर… तिलक की रस्म में दिखा अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का पारंपरिक अंदाज

Shivangi Tilak ceremony: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी की रस्में…

Last Updated: November 20, 2026 22:09:02 IST

मेडिकल कॉलेज के बाहर अचानक पहुंची गाड़ी, छात्रा को पकड़कर ले गए लोग, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

Mangaluru student kidnapping case: कर्नाटक के मंगलुरु स्थित कनाचूर मेडिकल कॉलेज परिसर से एक बालिग…

Last Updated: November 20, 2026 21:46:18 IST

Haryana: शर्मनाक! बेटी को नींद की गोली देकर खेत में ले जाती थी, युवक करता था गलत काम, पास में बैठी रहती थी मां

Haryana News: छात्रा ने आरोप लगाया कि पहली बार 1 अगस्त की रात करीब साढ़े…

Last Updated: November 20, 2026 21:17:31 IST

सेना के ड्राइवर का चालान काटना MVI को पड़ा भारी, ड्यूटी से हटाई गईं अधिकारी, प्रशासन ने मांगी माफी

Army Driver Challan: असम के जोरहाट में सीट बेल्ट नहीं लगाने पर सेना के चालक…

Last Updated: November 20, 2026 21:06:07 IST