होम / Easy Way To Make Besan Halwa सर्दियों में बेसन का हलवा, बनाने का आसान तरीका

Easy Way To Make Besan Halwa सर्दियों में बेसन का हलवा, बनाने का आसान तरीका

India News Editor • LAST UPDATED : November 17, 2021, 4:55 pm IST

इंडिया न्यूज, अंबाला:

Easy way to make Besan Halwa: सर्दियों में कुछ गर्मागरम खाने का बहुत मन करता है। और बेसन का हलवा खाने को मिल जाए तो मजा आ जाता है। बेसन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। बेसन के हलवे के साथ-साथ बेसन के लड्डू बेसन की बर्फी भी बनायी जाती है। ये हलवा बनाने में काफी आसान है। यह जरुरी नही की बेसन का हलवा सिर्फ सर्दियो में बनाया जाता है बल्कि लोग इसे गर्मियो में भी बनाते है और इस का मजा लेते है। बच्चे हो या बुजुर्ग दोनो को ये हलवा बहुत पसंद आएगा। Easy way to make Besan Halwa

Easy Way To Make Besan Halwa

बेसन का हलवा बनाने की सामग्री Easy way to make Besan Halwa

100 ग्राम बेसन
100 ग्राम घी
100 ग्राम चीनी
400 मि. ली. दूध
10-12 कटे हुए बादाम
10-12 कटे हुए काजू
10-12 कटे हिए पिस्ता
4-5 इलाइची का पाउडर

बेसन का हलवा बनाने की विधि Easy way to make Besan Halwa

1- सबसे पहले एक पैन में घी डाल दें और गैस पर गर्म होने के लिए रख दें।
2- घी के पिघलने के बाद पैन में बेसन डाले और मीडियम आंच पर बेसन को गोल्डन होने तक भून लें।
3- जब बेसन का रंग बदल जाए और खुश्बू आने लगे तो समझिए बेसन भुन गया है। इसके बाद बेसन घी छोड़ने लगेगा।

4- बेसन को भूनने में आपको करीब 15 मिनट का समय लगेगा।
5- अब बेसन में चीनी डालकर इसे चलाते हुए करीब 4-5 मिनट और भून लें।
6- बेसन में चीनी डालकर भूनने से हलवा का रंग बहुत अच्छा आता है।

7- अब गैस को धीमा करके बेसन में दूध मिलाते जाएं।
8- अब लो फ्लेम पर चलाते हुए गाढ़ा होने तक बेसन को पका लें। साथ ही गुठलियों को कलछी से फोड़ते जाएं।
9- जब बेसन हलवा जैसा गाढ़ा हो जाए तो इसमें कटे हुए काजू , बादाम और पिस्ता डाल दें।

10- हलवा में इलायची पाउडर डालकर मिक्स कर लें।
11- आप चाहें तो सर्व करते वक्त या हलवा बनने के बाद ऊपर से 2 चम्मच घी और डाल सकते हैं। इससे स्वाद और बढ़ जाएगा।
12- हलवा को बादाम, काजू और पिस्ता से गार्निश करके सर्व करें।

Easy way to make Besan Halwa

Read more: Saffron Is Beneficial For Health त्वचा एवं अन्य समस्याओ के लिए केसर है फायदेमंद

Read also: Fenugreek Greens Are Beneficial डायबिटीज कंट्रोल करने में मैथी का साग है लाभकारी

READ ALSO : Increase Protein and Fiber Intake to Lose Weight वजन कम करने के लिए प्रोटीन और फाइबर की मात्रा बढ़ाएं

Connect With Us : Twitter Facebook

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

DC vs MI: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 10 रन से हराया-Indianews
तीसरी बार बनने जा रही भाजपा-एनडीए की मजबूत सरकार…महाराष्ट्र के कोल्हापुर से पीएम मोदी का ऐलान
LSG vs RR : लखनऊ सुपरजाएंट्स ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 197 रन का लक्ष्य-Indianews
Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस नेता ने रावण से की पीएम मोदी की तुलना, लोगों ने इसको लेकर दी अपनी राय
भारतीय वायुसेना और नौसेना में शामिल हुई रैम्पेज मिसाइल, हवा से सतह पर मार करने की क्षमता
Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस घोषणापत्र पर अनुराग ठाकुर ने कसा तंज, कहा-राहुल गांधी ने शादी नहीं की तो…’ Indianews
Banana Smoothie: गर्मियों में केले की टेस्टी स्मूदी का करें सेवन, दिनभर पेट में बनी रहेगी ठंडक -Indianews
ADVERTISEMENT