Hindi News / Health / Eat Rajgira To Strengthen Hollow Bones It Is A Treasure Of Calcium Just Consume It In This Way

खोखली हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए खाएं ये सफेद अनाज, कैल्शियम का है खजाना, बस इस तरीके से करना होगा सेवन

खोखली हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए खाएं ये सफेद अनाज, कैल्शियम का है खजाना, बस इस तरीके से करना होगा सेवन

BY: Nishika Shrivastava • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), Hollow Bones Remedies: अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं तो आपको अपनी हड्डियों को भी मजबूत रखना होगा। क्योंकि हमारे शरीर की मजबूती और सही संरचना के लिए स्वस्थ हड्डियां बहुत जरूरी हैं। इसके लिए जरूरी है कि आप एक्सरसाइज के साथ-साथ हेल्दी डाइट लें, जिसमें कैल्शियम भरपूर मात्रा में हो। कैल्शियम एक ऐसा पोषक तत्व है जो हड्डियों को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाता है। आमतौर पर आपने देखा होगा कि लोग कैल्शियम के लिए दूध, दही और पनीर जैसी चीजें खाते हैं। यह एक तरह से सही भी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि राजगिरा में कैल्शियम की मात्रा दूध और दही से कहीं ज्यादा होती है।

इस सफेद अनाज को सुपरफूड कहा जाता है। राजगिरा में कैल्शियम के अलावा फाइबर, प्रोटीन, आयरन, फास्फोरस, मैग्नीशियम, फोलेट, पोटैशियम, विटामिन सी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। आज हम आपको राजगिरा के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।

हाई बीपी वालों के लिए रामबाण! कद्दू के बीज से लेकर लहसुन तक, ये सुपरफूड्स कर देंगे ब्लड प्रेशर कंट्रोल

Hollow Bones Remedies

राजगिरा पोषक तत्वों का खजाना है

राजगिरा एक ऐसा अनाज है जिसे सुपरफूड कहा जाता है। राजगिरा में प्रोटीन, फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, विटामिन सी के साथ-साथ भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि 100 ग्राम राजगिरा में करीब 159 मिलीग्राम कैल्शियम होता है। यही वजह है कि इसे हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए सबसे अच्छा आहार माना जाता है। दूध और दही कैल्शियम के मुख्य स्रोत हैं, लेकिन राजगिरा में मौजूद तत्व जल्दी असर दिखाते हैं।

Uric Acid में भूलकर भी इन 3 ड्रिंक्स का ना करें सेवन, वरना बन जाएगा किडनी स्टोन की वजह

राजगिरा में इतना कैल्शियम होता है कि यह हड्डियों को खोखला होने से बचाता है। कैल्शियम के साथ-साथ मैग्नीशियम और फास्फोरस भी हड्डियों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। ये पोषक तत्व हड्डियों की मरम्मत और विकास में मदद करते हैं।

ऑस्टियोपोरोसिस से राहत दिलाता है

अगर आप रोजाना अपने आहार में राजगिरा को शामिल करते हैं, तो यह न सिर्फ आपकी हड्डियों को मजबूत बनाता है बल्कि ऑस्टियोपोरोसिस जैसी गंभीर समस्याओं को रोकने में भी मदद करता है।

गठिया के मरीजों को जरूर खाना चाहिए राजगिरा

राजगिरा में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। जिससे गठिया के मरीजों को राहत मिलती है। आप इसे दूध में उबालकर भी खा सकते हैं।

इन लोगों के लिए जरूरी है राजगिरा

राजगिरा बच्चों और बुजुर्गों दोनों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि दोनों को ही कैल्शियम की ज्यादा जरूरत होती है। जिन लोगों की हड्डियां कमजोर हैं या हड्डियों से जुड़ी समस्याएं हैं, वे राजगिरा का सेवन कर सकते हैं। जिन लोगों को दूध और डेयरी उत्पादों से एलर्जी है, वे भी राजगिरा से अपनी कैल्शियम की जरूरत पूरी कर सकते हैं।

हड्डियों से आती है कट-कट की आवाज, रोजाना खाएं ये 3 चीजें, लोहे जैसी मजबूत होंगी बोन्स

राजगिरा को ऐसे करें अपनी डाइट में शामिल

  • आप राजगिरा के आटे को गेहूं के आटे में मिलाकर रोटी बना सकते हैं।
  • आप राजगिरा के आटे और गुड़ से लड्डू भी बना सकते हैं। ये खाने में तो स्वादिष्ट होते ही हैं, साथ ही पौष्टिक भी होते हैं।
  • आप राजगिरा को दूध में पकाकर खीर भी बना सकते हैं।
  • इसके अलावा आप राजगिरा से बने लावा को चाय के साथ भी ले सकते हैं। इसे हेल्दी स्नैक के तौर पर खाया जा सकता है।

 

Disclaimer: इंडिया न्यूज़ इस लेख में सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए बता रहा हैं। इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Tags:

health newsHollow BonesHollow Bones Remediesindia news healthindianewslatest india newsnews indiaStrong Bones Remediestoday india newsइंडिया न्यूज
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue