होम / चेहरे की झुर्रियां झट से होगी गायब, इन तरीकों से करें ग्रीन टी का इस्तेमाल

चेहरे की झुर्रियां झट से होगी गायब, इन तरीकों से करें ग्रीन टी का इस्तेमाल

Divyanshi Bhadauria • LAST UPDATED : January 10, 2023, 1:15 pm IST

(इंडिया न्यूज़,Facial wrinkles will disappear quickly): ग्रीन टी का सेवन न सिर्फ आपके सेहत के लिए फायदेमंद है बल्कि ये त्वचा और बालों के लिए काफी लाभदायक है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते है। इसके साथ ही ग्रीन टी में विटामिन और मिनरल जैसे पोषक तत्व होते है। दरअसल, ग्रीन टी में पॉलीफेनोल्स होते हैं। ग्रीन टी आपको झुर्रियों से बचाने में भी मदद करती है। ये आपकी त्वचा को हेल्दी बनाए रखने का काम करती है। झुर्रियों से छुटकारा पाने के लिए आप ग्रीन टी का इस्तेमाल किन तरीकों से कर सकते हैं आइए जानें।

ग्रीन टी और नारियल तेल

ग्रीन टी बनाकर इसे थोड़ी देर ठंडा होने के लिए रख दें। अब एक बाउल में थोड़ा सा नारियल का तेल लें। इसमें 2 चम्मच ग्रीन टी मिलाएं। इन दोनों चीजों को अच्छे से मिलाएं। इस मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर 5 से 6 मिनट के लिए लगाएं। इसे 20 मिनट के लिए त्वचा पर लगा रहने दें। इसके बाद त्वचा को सादे पानी से धो लें। आप हफ्ते में 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

ग्रीन टी और एवोकैडो

आप अपनी त्वचा के लिए ग्रीन टी और एवोकैडो का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके लिए आप एक बाउल में एवोकैडो को काटकर मैश कर लें। अब इसमें 2 से 3 चम्मच ग्रीन टी मिलाएं। इन दोनों चीजों को अच्छे से मिलाएं। अब इन चीजों से कुछ देर के लिए चेहरे और गर्दन की मसाज करें। इसे कुछ देर के लिए स्किन पर लगा रहने दें। इसे 20 से 30 मिनट के लिए लगा रहने दें. इसके बाद त्वचा को सादे पानी से धो लें। आप हफ्ते में 2 से 3 बार इस फेस पैक को इस्तेमाल कर सकते हैं।

ग्रीन टी और अंडा

सबसे पहले एक बाउल में एक अंडा तोड़ लें। इस अंडे में एक चम्मच ग्रीन टी की पत्तियां मिलाएं। इन दोनों चीजों को अच्छे से मिलाएं। अब इस मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। इसे त्वचा पर 15 से 20 मिनट के लिए लगा रहने दें। इसके बाद त्वचा को सादे पानी से धो लें। आपको बता दें, हफ्ते में 2 से 3 बार इस फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये झुर्रियों को दूर करने में मदद करता है।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

India Maldives Relations: भारत दौरे पर अगले सप्ताह आ सकते हैं मालदीव के विदेश मंत्री, विवाद के बाद पहला दौरा -India News
Israeli Assault: अमेरिका अभी भी करता है राफा ऑपरेशन का विरोध, एंटनी ब्लिंकन ने नेतन्याहू से कहा -India News
India Maldives Tension: बॉयकॉट कैंपेन से खफा हैं मालदीव के लोग, माले में भारतीयों से भिड़े स्थानीय -India News
Russia Ukraine War: यूक्रेन पर रूस ने किया मिसाइल हमला, हैरी पॉटर महल को किया तबाह -India News
Russia Ukraine War: यूक्रेन युद्ध में रूस ने किया वैश्विक रासायनिक हथियार प्रतिबंध का उल्लंघन, अमेरिका ने लगाया बड़ा आरोप -India News
LS polls: चुनाव आयोग ने तेलंगाना में लिया बड़ा फैसला, हीटवेव को देखते हुए बढ़ाया मतदान का समय -India News
Water on Moon: चांद पर छिपा है अथाह पानी, ISRO ने किया बड़ा खुलासा-Indianews
ADVERTISEMENT