<

कबूतर की बीट से गंभीर बीमारियों का खतरा! दाना खिलाएं मगर संभलकर, वरना… फेफड़ों में पहुंचा देंगे धीमा विष!

Pigeon Droppings and a Silent Public Health Crisis: कबूतर को दाना खिलाने से जुड़ी कई धार्मिक मान्यताएं प्रचलित हैं. इसलिए लोग उन्हें दाना खिलाते हैं. लोग अपनी बालकनी, आंगन या फिर पार्क में जाकर कबूतरों को दाना खिलाते हैं. इसका चलन शहरी इलाकों में अधिक है. बेशक कबूतर को दाना खिलाना पुनीत का कार्य हो, लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट इसके लिए थोड़ा सचेत करते हैं. आइए जानते हैं कि कबूतर की बीट से फेफड़ों को क्या नुकसान-

Pigeon Droppings and a Silent Public Health Crisis: कबूतर देखने में सभी को बहुत ही सुन्दर लगते हैं. कबूतर से जुड़ी कई धार्मिक मान्यताएं भी प्रचलित हैं. कहते हैं कि कबूतर को दाना खिलाने से भाग्य अच्छा रहता है. इसलिए लोग उन्हें दाना खिलाते हैं. लोग अपनी बालकनी, आंगन या फिर पार्क में जाकर कबूतरों को दाना खिलाते हैं. कुछ लोग उनके झुंड में बैठकर दाना खिलाते हैं. इसका चलन शहरी इलाकों में अधिक है. बेशक कबूतर को दाना खिलाना पुनीत का कार्य हो, लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट इसके लिए थोड़ा सचेत करते हैं. क्योंकि, कई बार ये पक्षी परेशानी का सबब भी बन सकते हैं. बता दें कि, कबूतर के बीट अपने साथ सांस संबंधी कई खतरनाक बीमारियां साथ लाते हैं. जिससे, पर्यावरण और लोगों की सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है. अब सवाल है कि आखिर कबूतर की बीट फेफड़ों को कैसे नुकसान पहुंचाती है? अगर कबूतर को दाना खिलाते समय किन बातों का रखें ध्यान? इस बारे में India News को बता रहे हैं नोएडा के जनरल फिजिशियन डॉ. संजय वार्ष्णेय-

कबूतर की बीट से किन बीमारियों का जोखिम?

एक्सपर्ट के मुताबिक, कबूतरों की बीट से जुड़ी बीमारियों में क्रिप्टोकोकोसिस, हिस्टोप्लाज़मोसिस और सिटाकोसिस शामिल हैं. बीट साफ करते समय पैदा होने वाली धूल में सांस लेने से आप इन बीमारियों से संक्रमित हो सकते हैं. जो लोग घर पर रोजाना दाना डालते हैं और कबूतर उनके यहां आते-जाते रहते हैं उनके यहां भी परिजनों को सेहत से जुड़ी तमाम दिक्कतें होती रहती हैं. कबूतर के बीट की समय पर सफाई न होने से वो हवा मे मिलकर लोगो में फंगल इन्फेक्शन करते हैं.

कबूतर की बीट फेफड़ों को कैसे नुकसान पहुंचाती?

डॉक्टर बताते हैं कि, पक्षियों की बीट और पंखों से उत्पन्न होने वाला सांस लेने वाला एंटीजन फेफड़ों में जाता है और इम्यूनोलॉजिकल रिएक्‍शन का कारण बनता है. यह फेफड़ों को नुकसान पहुंचाता है. अगर आपके आसपास भी कबूतर की बीट या पंख रहते हैं तो उन्हें साफ़ करें. इसकी सफाई करते समय खुद को कवर करके रखें और मास्क पहन कर रखें जिससे कि आपकी सेहत को कोई नुकसान न हो.

कबूतर को दाना खिलाते समय क्या सावधानियां बरतें?

एक्सपर्ट कहते हैं कि, कबूतर को दाना खिलाते समय कुछ सावधानियां जरूर रखनी चाहिए. जैसे- कबूतरों को दाना खिलाते समय मास्क पहनें, साफ जगह चुनें. घर की छत, बालकनी या फिर पब्लिक प्लेस पर उन्हें दाना डालने से बचें. क्योंकि, इनके पंख और बीट से संक्रमण (जैसे फेफड़ों के रोग) फैल सकते हैं. साथ ही, दाना एक निश्चित समय पर, साफ-सुथरे बर्तन में और केवल साबुत अनाज दें. इसके अलावा, कबूतरों को घर के आस-पास जमा होने से रोकें.

Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Share
Published by
Lalit Kumar

Recent Posts

24 गेंदों में 10 डॉट बॉल, दिए सिर्फ एक बाउंड्री और झटके 3 विकेट, GT के लिए संकट मोचक बने राशिद खान

Rashid Khan Magic Spell: आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच हुई कांटे…

Last Updated: April 9, 2026 01:15:02 IST

भारत में अवैध रूप से हुए दाखिल, कर रहे थे घिनौना काम, NIA की स्पेशल कोर्ट ने 4 बांग्लादेशी को सुनाई सजा

Bangladeshi Citizens Sentence: नापोल, जशोर और अखौरा के रास्ते बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत…

Last Updated: April 9, 2026 00:51:18 IST

IITian बाबा ने अपनी दुल्हन को सट्टी से क्यों सोंटा? शादी की सुर्ख़ियों के बाद सोशल मीडिया पर छाया यह रस्म!

IIT Baba Abhay Singh और प्रीतिका की शादी के बाद 'संटा-संटी' रस्म की तस्वीर चर्चा…

Last Updated: April 9, 2026 00:09:59 IST

दौराला में पलटी सेंट मैरी एकेडमी की स्कूल बस, चीख-पुकार के बीच ग्रामीणों ने बचाई मासूमों की जान, देखें वीडियो!

मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र में सेंट मैरी एकेडमी की एक बस उस समय दुर्घटनाग्रस्त…

Last Updated: April 8, 2026 23:47:45 IST

Israel-Iran War: जंग ने लिया खतरनाक मोड़! सीजफायर के बाद भी इजरायल कर रहा हमला, ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट दोबारा किया बंद

Hormuz Strait News: इजरायल-लेबनान युद्ध के बीच ईरान ने दी हॉर्मुज़ बंद करने की चेतावनी.…

Last Updated: April 8, 2026 22:35:40 IST