Nupur Sanon-Stebin Ben Wedding: अभिनेत्री नूपुर सेनन और सिंगर स्टेबिन बेन ने उदयपुर में पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों के साथ शादी रचाकर अपनी ज़िंदगी की नई शुरुआत की है.
Nupur Sanon and Stebin Ben Hindu Wedding
Nupur Sanon-Stebin Ben Wedding: अभिनेत्री नूपुर सेनन और सिंगर स्टेबिन बेन ने उदयपुर में पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों के साथ शादी रचाकर अपनी ज़िंदगी की नई शुरुआत की है. इससे पहले दोनों ने व्हाइट वेडिंग (Christian Wedding) की थी. हिंदू विवाह समारोह से उनका एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
वीडियो में नूपुर और स्टेबिन रस्मों के दौरान मुस्कुराते हुए नज़र आ रहे हैं. उनके आसपास परिवार और करीबी दोस्त मौजूद थे. हिंदूनूपुर ने लाल और नारंगी रंग का भारी कढ़ाई वाला लहंगा पहना था, जबकि स्टेबिन ने हल्के बेज रंग की शेरवानी पहनी थी.दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थामा है और साथ में बेहद खुश नजर आ रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि कपल की शादी में फैमिली और फ्रेंड्स सभी एंजॉय कर रहे हैं.
नूपुर सनन और स्टेबिन बेन की शादी के जो वीडियो ऑनलाइन सामने आए हैं, उनसे पता चलता है कि कपल की शादी बहुत शानदार थी, जिसमें हर छोटी-बड़ी बात का ध्यान रखा गया था. यह शानदार शादी उदयपुर में हुई.
इससे पहले नूपुर और स्टेबिन दोनों ने अपनी क्रिश्चियन वेडिंग की पहली फोटो शेयर की थी. फोटो में, नए शादीशुदा जोड़े को एक-दूसरे को किस करते हुए देखा जा सकता है.सेरेमनी की गेस्ट लिस्ट में कई जाने-पहचाने चेहरे थे. कृति के कथित पार्टनर, कबीर बहिया, उदयपुर में सेलिब्रेशन के दौरान परिवार के साथ दिखे. दुल्हन के करीबी दोस्त, जिनमें एक्टर दिशा पटानी और मौनी रॉय भी शामिल हुए और उन्हें अलग-अलग इवेंट्स में देखा गया.
नूपुर सेनन के पति स्टेबिन की बात करें तो, बेन का जन्म 9 मार्च, 1993 को भोपाल में एक मलयाली क्रिश्चियन परिवार में हुआ था. स्टेबिन बेन एक पॉपुलर सिंगर हैं और उन्होंने कई हिट गाने दिए हैं, जिन्हें बहुत पसंद किया गया है. वह स्टेज शो और कॉन्सर्ट भी करते हैं. स्टेबिन बेन ने देश और दुनिया भर में 1,000 से ज़्यादा शो किए हैं. उनके गाने बहुत हिट होते हैं. स्टेबिन बेन और नूपुर सेनन की शादी की फोटो और वीडियो को बहुत पसंद किया जा रहा है.
पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…
Ruturaj Gaikwad Century: ऋतुराज गायकवाड़ ने झारखंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी 2026-27 में सातवें नंबर…
मुंबई (महाराष्ट्र), 20 अक्टूबर: Aayush Wellness Limited, एक एकीकृत स्वास्थ्य सेवा कंपनी, ने Aayush Calcium…
Kerala DA hike: केरल सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA 2% बढ़ाकर 37% किया.…
Love Gill-Scout Viral Video: बिग बॉस 20 में लव गिल और स्काउट ओपी के भाई-बहन…
पारूल विश्वविद्यालय नव रात्रि 2026 में सांस्कृतिक समारोह का आयोजन वडोदरा (गुजरात) [भारत], 19 अक्टूबर:…