होम / Pregnancy के दौरान Complications पैदा कर सकते हैं फाइब्रॉयड्स

Pregnancy के दौरान Complications पैदा कर सकते हैं फाइब्रॉयड्स

Mukta • LAST UPDATED : October 1, 2021, 5:54 am IST

यूट्रस में होने वाले नॉन कैंसरस ट्यूमर को फाइब्रॉयड्स कहा जाता है। आजकल ये समस्या महिलाओं के बीच तेजी से बढ़ रही है। इसकी वजह से महिलाओं की मैरिटल लाइफ प्रभावित होती है। उन्हें कंसीव करने में परेशानी होती है और अगर कंसीव कर लें तो प्रेगनेंसी के दौरान कॉम्प्लिकेशंस का रिस्क बना रहता है।

फाइब्रॉयड्स का कोई निश्चित साइज या शेप नहीं है। इसका आकार मूंग की दाल से लेकर खरबूजे के बराबर तक हो सकता है। आमतौर पर इस समस्या का जिम्मेदार एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन को माना जाता है। यहां जानिए फाइब्रॉयड्स होने की वजह, संकेत और अन्य जरूरी जानकारी।

फाइब्रॉयड की वजह

इस समस्या की कोई सटीक वजह तो नहीं होती लेकिन डॉक्टर आनुवंशिकता, अल्कोहल का सेवन, विटामिन डी की कमी, अत्यधिक स्ट्रेस, बढ़ती उम्र और हार्मोनल बदलाव को इसकी संभावित वजह मानते हैं।

ये हैं फाइब्रॉयड्स के संकेत

पीरियड्स के दौरान अधिक ब्लीडिंग, तेज पेट दर्द, पेल्विक हिस्से में दर्द, बार बार यूरिन आना, लंबे समय तक पीरियड्स, पेट फूलना, कब्ज, एनीमिया आदि संकेत फाइब्रॉयड्स होने पर सामने आते हैं। कई बार इसके कोई संकेत सामने नहीं आते।

कैसे करते हैं प्रभावित

फाइब्रॉयड्स सीधे तौर पर महिला की सेहत को प्रभावित नहीं करते, लेकिन इसकी वजह से महिला को कंसीव करने में समस्या आती है। कई बार रिलेशन के दौरान दर्द बर्दाश्त करना पड़ता है। इसकी वजह से मैरिटल लाइफ प्रभावित होती है। इसके अलावा यदि कंसीव कर लिया तो प्रीमैच्योर डिलीवरी, मिसकैरेज, शिशु की पोजीशन में गड़बड़ी आने का रिस्क रहता है। आमतौर पर ऐसे मामलों में नॉर्मल डिलीवरी मुश्किल होती है।

ये है उपचार

फाइब्रॉयड्स है या नहीं, ये स्थिति अल्ट्रासाउंड, एमआरआई और सीटीस्कैन के जरिए स्पष्ट होती है। फाइब्रॉयड्स कन्फर्म होने के बाद विशेषज्ञ दवाओं के जरिए इसका इलाज करते हैं। लेकिन अगर इसकी वजह से हैवी ब्लीडिंग या दर्द की समस्या हो, या कोई और परेशानी हो रही हो, तो विशेषज्ञ सर्जरी की सलाह दे सकते हैं। सर्जरी के बाद कुछ समय तक डॉक्टर कुछ खास हिदायत देते हैं, जिसका सख्ती से पालन करना जरूरी है।

Read Also : Health Tips In Hindi कंधे और पीठ की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 4 खास योगासन

Connect With Us:-  Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Britain: लंदन में एक सनकी शख्स ने तलवार से लोगों पर किया हमला, महिला पुलिसकर्मी ने कैसे किया सामना देखें वीडियों- Indianews
China: चीन ने आसमान में गाड़ा झंडा, 6 महीने अंतरिक्ष में ये काम करके लौटे धरती-Indianews
Washington: भारतीय-अमेरिकी भाजपा समर्थकों ने किया हवन, लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी की जीत के लिए की प्रार्थना -India News
Zig Currency: जिम्बाब्वे की जिग बनी दुनिया की सबसे नई मुद्रा, आर्थिक संकट दूर करने का सरकार ने खोजा उपाय- Indianews
Kota suicide case: ‘सॉरी पापा…’, कोटा में NEET एस्पिरेंट ने की आत्महत्या, 48 घंटे में दूसरा मामला- Indianews
Sudan Food Crisis: सूडान पर छाया गंभीर भूख संकट, जीवित रहने के लिए मिट्टी और पत्तियां खाने को मजबूर लोग -India News
Aaj Ka Panchang: आज दिन बुधवार, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय-Indianews
ADVERTISEMENT