Hindi News / Health / Fruits Seed Benefit For Health Papaya Avocado Watermelon Black Berry Vitamin B Magnesium Healthy Food Orange

छुपा हुआ खजाना है इन 5 फलों के बीज, जानें कैसे बना देंगे मालामाल?

Fruit Seeds Benefits एवोकैडो, संतरे, पपीते, तरबूज और जामुन के बीजों को लोग अक्सर कचरा समझ कर फेंक देते हैं। लेकिन ये स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इन फलों के बीजों को कैसे इस्तेमाल करना चाहिए। आईये जानते हैं।

BY: Sohail Rahman • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), Fruit Seeds Benefits: अमूमन जब लोग फल खाते हैं, तो उसके बीज को फेंक देते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि कई ऐसे फल हैं। जिनके बीज सेहत के लिए अच्छे होते हैं। अगर आप भी इन फलों के बीज फेंकने की गलती करते हैं, तुरंत इसे बंद कर दें। इन फलों के जो बीज है, वो काफी फायदेमंद हैं। इससे कई बीमारियों को दूर रखा जा सकता है। इन पांच फलों के बीज काफी फायदेमंद होती हैं। इनमें एवोकैडो, संतरे, पपीते, तरबूज और जामुन का नाम आता है। इसलिए आज से इनका सेवन करना शुरू कर दीजिए। इससे आपको बहुत फायदा मिलेगा। अब हम एक-एक करके इसको विस्तार से जानते हैं।

इन फलों के बीज होते हैं फायदेमंद 

अगर हम एवोकैडो की बात करें तो इस फल में कई गुण हैं। लोग बिना कुछ जाने इस फल के बीज को फेंक देते हैं। लेकिन ये सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके बीजों का इस्तेमाल कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए किया जा सकता है। इसके बीजों का पाउडर बनाकर आप स्मूदी, चाय और सॉस में मिलाकर खा सकते हैं। संतरा विटामिन सी से भरपूर होता है। लेकिन इस फल के बीज को कोई नहीं खाता है, सब इसे फेंक देते हैं। लेकिन अगर आप इसका सेवन करें तो ये सेहत के लिए अच्छा साबित हो सकता है। लेकिन इसके बीज पचाने में मुश्किल होते हैं, इसे ऐसे ही नहीं खाना चाहिए। इसके बीजों का पाउडर बनाकर इसका इस्तेमाल करिए। तब ये आपको नुकसान नहीं पहुंचाएगा। 

क्या बार-बार बढ़ जाता है आपका भी BP लेकिन कंट्रोल करने का नहीं पता कोई सोल्यूशन, ये कारगर उपाय 1 घंटे में करेगा बैलेंस

Fruits Seeds Benefit for Health

‘जब मैने उनकी चप्पलें देखीं तो…’ Malaika Arora के पिता के सुसाइड से पहले आखिर क्या हुआ था? मां जॉयस ने बताया सच

जिस बीज को अक्सर हम फेंक देते हैं वो होते हैं लाभदायक

पपीते को उसका बीज निकालकर खाया जाता है। फिर पपीता खाने के बाद लोग इसका भी बीज फेंक देते हैं। लेकिन इसका इस्तेमाल सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसके बीजों में मौजूद घुलनशील फाइबर और पपेन एंजाइम पेट को साफ करने का काम करते हैं। पपीते के बीज का आप सीधे सेवन कर सकते हैं। 

हम सबको पता है कि जब हम तरबूज खाते हैं, तो इसके बीज बीच में आ जाते हैं, तो बड़ा अजीब लगता है। ऐसे में ये बीज किसी को भी पसंद नहीं आते हैं। लेकिन आपकी नापसंद के ये बीज सेहत के लिए बहुत ही अच्छे होते हैं। इनमें अमीनो एसिड, विटामिन बी और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होते हैं। ये बीपी और दिल की सेहत को नियंत्रित रखने के लिए अच्छे होते हैं। जामुन के बीज इतने बड़े-बड़े होते हैं कि लोग उसे फेंक देते हैं। लेकिन इनका पाउडर बनाकर  खाने से सेहत के लिए बहुत लाभप्रद साबित हो सकते हैं। ये पाचन के लिए अच्छे होते हैं और वजन को भी नियंत्रित कर सकते हैं। ये शुगर लेवल को भी कंट्रोल में रखते हैं। 

पिता अनिल अरोड़ा के निधन के बाद टूट गईं Malaika Arora, रोते हुए अपनी मां से मिलने पहुंची घर

Tags:

health newsHealth News in hindiHealth TipsIndia newsWatermelon seeds Benefitsइंडिया न्यूज
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

दशानन रावण ने श्री राम से कब और क्यों मांगी थी दक्षिणा में अपनी ही मृत्यु? रामायण के कई पन्नो से आज भी दूर है आप!
दशानन रावण ने श्री राम से कब और क्यों मांगी थी दक्षिणा में अपनी ही मृत्यु? रामायण के कई पन्नो से आज भी दूर है आप!
कुरुक्षेत्र उपायुक्त नेहा सिंह ने चैत्र चौदस मेले में हो रही गतिविधियों का लिया जायजा, कहा – महाभारत काल से प्रचलित चैत्र चौदस मेले का है पौराणिक महत्व
कुरुक्षेत्र उपायुक्त नेहा सिंह ने चैत्र चौदस मेले में हो रही गतिविधियों का लिया जायजा, कहा – महाभारत काल से प्रचलित चैत्र चौदस मेले का है पौराणिक महत्व
MS Dhoni की वजह से CSK पर टूटेगा मुसीबतों का पहाड़! क्यों ‘थाला’ के पुराने साथी ने कर दी खिलाफत?
MS Dhoni की वजह से CSK पर टूटेगा मुसीबतों का पहाड़! क्यों ‘थाला’ के पुराने साथी ने कर दी खिलाफत?
स्वास्थ्य विभाग पलवल की टीम ने उत्तर प्रदेश में किया अवैध लिंग जांच गिरोह के धंधे का पर्दाफाश, तकनीशियन सहित पांच गिरफ्तार- केंद्र संचालक मौके से हुआ फरार
स्वास्थ्य विभाग पलवल की टीम ने उत्तर प्रदेश में किया अवैध लिंग जांच गिरोह के धंधे का पर्दाफाश, तकनीशियन सहित पांच गिरफ्तार- केंद्र संचालक मौके से हुआ फरार
कैंसर का जानी दुश्मन है ये पौधा, 300 पार पहुंचे डायबिटीज को आड़े हाथ ले कर देगा कंट्रोल, जानें सेवन का तरीका!
कैंसर का जानी दुश्मन है ये पौधा, 300 पार पहुंचे डायबिटीज को आड़े हाथ ले कर देगा कंट्रोल, जानें सेवन का तरीका!
Advertisement · Scroll to continue